क्रिकेट

इंग्लैंड या अफ्रीका को बाहर करने के लिए वेस्टइंडीज को करना होगा ये काम, फिर सेमीफाइनल में भारत से ये टीम भिड़ेगी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 50वां मुक़ाबला वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं उससे पहले आज रात 8 बजे 49वां मुक़ाबला इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुक़ाबला हर हाल में जीतना होगा। वहीं उसको कोशिश होगी की वह अपना नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर कर ले।

2 min read

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार को अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हरा दिया। इसी एक साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और दूसरे स्थान के लिए लड़ाई अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच है। वहीं ग्रुप 2 में अब तक कोई सेमीफाइनलिस्ट तय नहीं हुआ है। वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड टीमों अब भी सेमीफाइनल की रेस में बने हुए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 50वां मुक़ाबला वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं उससे पहले आज रात 8 बजे 49वां मुक़ाबला इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मुक़ाबला हर हाल में जीतना होगा। वहीं उसको कोशिश होगी की वह अपना नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर कर ले।

ग्रुप-2 में अभी इंग्लैंड तीसरे पोजिशन पर है। इंग्लैंड को अमेरिका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी ही होगी। इंग्लिश के 2 मैच में 2 पॉइंट्स हैं और रन रेट 0.412 है। दक्षिण अफ्रीका के दो मैच में चार अंक हैं और उनका नेट रन रेट 0.625 है। वहीं वेस्टइंडीज के दो मैच में दो अंक हैं और उनका नेट रन रेट 1.814 है। ऐसे में वेस्ट इंडीज को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा।

इंग्लैंड कैसे सेमीफिनल में जाएगा -

  • ⦾इंग्लैंड को अमेरिका को कम से कम 20 रनों से हराना होगा।
  • ⦾दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की जीत का इंतजार करना होगा।

दक्षिण अफ्रीका कैसे सेमीफिनल में जाएगा -

  • वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना होगा।
  • अमेरिका के खिलाफ इंग्लैंड की हार का इंतजार करना होगा।
  • अमेरिका के इंग्लैंड के खिलाफ 19 या उससे कम रन से हारे।

वेस्टइंडीज कैसे सेमीफिनल में जाएगा -

  • ⦾वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ हराना होगा।
  • ⦾अमेरिका के खिलाफ इंग्लैंड की हार का इंतजार करना होगा।
Also Read
View All

अगली खबर