
अंडर-19 विश्व कप में इंडिया की जीत पर वैभव सूर्यवंशी के दादा का रिएक्शन आया सामने (इमेज सोर्स: IANS)
U19 World Cup Update: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, बिहार में खुशियों का माहौल दोगुना हो गया, क्योंकि इस जीत के असली हीरो रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी।
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोककर इंग्लैंड के गेंदबाजों को हिला दिया। उनकी इस तूफानी पारी पर दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उन्होंने कहा- “हमें तो पहले ही अंदाजा था कि वो फाइनल में बवंडर बनकर आएगा, लेकिन ये तो चक्रवात बन गया।”
उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत खुशी का पल है। वैभव ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है। हालांकि, वे दोहरा शतक लगाने से चूक गए, लेकिन कोई बात नहीं, उन्होंने बहुत शानदार खेल दिखाया। हम शुरू से ही कह रहे थे कि वह फाइनल में शानदार खेलेगा।
वैभव के दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह इच्छा जताते हुए ने कहा कि अब वैभव को जल्द ही टीम इंडिया की सीनियर टीम में जगह मिलनी चाहिए। उनके मुताबिक वैभव अब भारतीय जर्सी पहनने के लिए पूरी तरह तैयार है और बहुत जल्द उसके लिए टीम के दरवाजे खुलने वाले हैं। दादा का दावा है कि मार्च के बाद वह सीनियर टीम का हिस्सा बन सकता है।
उन्होंने एक पूर्व क्रिकेटर की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि कमेंट्री में वे बता रहे थे कि यह 15 साल से कम उम्र का लड़का 100 मीटर लंबे छक्के मार रहा है, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है? यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। देहात से उठकर वैभव आज जिस मुकाम पर पहुंच रहा है, उसे देखकर पूरा परिवार बहुत खुश है।
Published on:
07 Feb 2026 05:38 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
