क्रिकेट

‘हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को निकाल दो’, भारत का T20I सीरीज में 0-4 से सूपड़ा साफ होने के बाद संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

Sanjay Manjrekar on Team India: आयरलैंड के बाद इंग्‍लैंड के दौरे पर भारत का T20 इंटरनेशन सीरीज में 0-4 से सूपड़ा साफ होने के बाद संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर या कुछ प्‍लेयर्स को निकाल दो, ये आसान काम होगा, लेकिन इससे असल समस्या हल नहीं होने वाली।
2 min read
• •
Jul 13, 2026
Vivek Razdan support to Sanju Samson, Gautam Gambhir and Shreyas Iyer,
श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर (फोटो- IANS)

Sanjay Manjrekar on Team India: आयरलैंड में 0-2 और फिर इंग्‍लैंड में 0-4 से भारत के क्‍लीन स्‍वीप को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद भारत के तरीके की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर या समेत कुछ खिलाड़ियों को निकाल दो, ये सबसे आसान काम होगा, लेकिन इससे असल समस्या का समाधान नहीं होगा।

'भारत की हार की मुख्य वजह का पता लगाई जाए'

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मांजरेकर ने कहा कि भारत के लिए पीछा छुड़ाने का सबसे आसान काम गौतम गंभीर, कप्‍तान श्रेयस अय्यर और कुछ ऐसे प्लेयर्स को हटाना होगा, जिन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। यही सबसे आसान काम होगा। लेकिन, सही काम यह होगा कि भारत की हार की मुख्य वजह का पता लगाई जाए और मुख्य वजह यह है कि ये T20 मैच आयरलैंड और इंग्लैंड की विदेशी कंडीशंस में खेले गए।

'इन सभी प्लेयर्स को उनके आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर चुना'

उन्होंने बताया कि हमारे बल्‍लेबाजें और हमारी टीम इन हालात के लिए ठीक से तैयार नहीं थी। क्योंकि चयनकर्ताओं ने असल में इन सभी प्लेयर्स को उनके आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर चुना था। मांजरेकर ने आईपीएल में बैटिंग के लिए अच्छे हालात की आलोचना करते हुए कहा कि इससे मुश्किल हालात में प्लेयर्स की काबिलियत का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। आईपीएल बैटिंग के हालात सबसे आसान हैं। इसीलिए धोखा देना भी आसान है। इसीलिए आप टॉप ऑर्डर में इतने सारे बैट्समैन को ऐसी अजीब हरकतें करते हुए देखते हैं जो वे करते हैं।

आईपीएल में बैटिंग-फ्रेंडली कंडीशन बनाने के लिए जिम्मेदार कौन?

उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल में प्रदर्शन हमेशा विदेशों में सफलता नहीं दिलाता। आपको सच में नहीं पता कि कौन सा प्लेयर अच्छा करेगा, जब बॉलर्स के लिए कुछ हो। यह आईपीएल की तरह मार्बल शीट पर बैटिंग करने जितना आसान नहीं है। यहीं पर चयनकर्ताओं को स्मार्ट होने और शुभमन गिल जैसे लोगों को चुनने की जरूरत है, जो आयरलैंड और इंग्लैंड हर जगह टी20 बैटर के तौर पर सफल होंगे। मांजरेकर ने यह कहते हुए बात खत्म की कि फोकस उन लोगों पर होना चाहिए जो आईपीएल में बैटिंग-फ्रेंडली कंडीशन बनाने के लिए जिम्मेदार हैं।

Updated on:
13 Jul 2026 03:09 pm
Published on:
13 Jul 2026 03:09 pm