क्रिकेट

मांजरेकर ने उठाए शुभमन गिल के डिफेंस पर सवाल, टीम में बने रहने के लिए दी ये सलाह

संजय मांजरेकर ने कहा कि शुभमन गिल को डिफेंस पर काफी ज्यादा ध्यान देना होगा। मांजरेकर के मुताबिक शुभमन गिल जब तक अपना डिफेंस मजबूत नहीं करेंगे, तब तक वो क्रीज पर टिक नहीं पाएंगे। मांजरेकर ने यह टिप्पणी रविवार को पहला टेस्ट की समाप्ति के बाद की।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2024, 3:55 PM IST
gill_defence_.jpg

Shubman Gill Test Career India vs England: रेड बॉल क्रिकेट में शुभमन गिल का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा है। गिल को पिछले कुछ समय से अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के स्थान पर तीन नंबर पर खिलाया जा रहा है। लेकिन वे अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। घर पर टेस्ट सीरीज हो या विदेशी सरजमीं पर, शुभमन गिल का हाल एक जैसा ही रहा। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि शुभमन गिल को महान टेस्ट बल्लेबाज बनने के लिए डिफेंस पर काम करना होगा।

पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें डिफेंस पर काफी ज्यादा ध्यान देना होगा। मांजरेकर के मुताबिक शुभमन गिल जब तक अपना डिफेंस मजबूत नहीं करेंगे, तब तक वो क्रीज पर टिक नहीं पाएंगे। मांजरेकर ने यह टिप्पणी रविवार को पहला टेस्ट की समाप्ति के बाद की।

उन्होंने कहा, 'मैंने सीरीज़ की शुरुआत में भी कहा था कि शुभमन गिल को टेस्ट में अपना रिकॉर्ड बेहतर करने और एक महान टेस्ट खिलाड़ी बनने के लिए क्या करना होगा। सबसे पहले तो उन्हें अपने डिफेंस पर काम करने की आवश्यकता है। हमने दक्षिण अफ्रीका और वर्ल्ड फाइनल में भी देखा कि वह डिफ़ेंसिव शॉट खेलते हुए आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में डिफ़ेंसिव खेल के बिना काम नहीं चलता, इस प्रारूप में आपका डिफ़ेंसिव होना आवश्यक है। टेस्ट क्रिकेट में आप बार बार काउंटर अटैक नहीं कर सकते। तो कहीं ना कहीं उन्हें अभी इस पहलू पर काफ़ी काम करना होगा।'

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजी के खिलाफ गिल का डिफेंस अच्छा है लेकिन स्पिन खेलने के लिए टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को गिल की मदद करनी चाहिए। मांजरेकर ने कहा, 'यह गिल की ज़िम्मेदारी नहीं है। जो सपोर्ट स्टाफ हैं, बल्लेबाजी कोच हैं, मुख्य कोच हैं, उन्हें गिल को ऐसा अभ्यास कराना चाहिए कि स्पिन के खिलाफ उनका डिफ़ेंसिव खेल बेहतर हो सके। पेस और बाउंस के खिलाफ उनका डिफ़ेंसिव खेल काफी ठीक है लेकिन स्पिन के खिलाफ उन्हें थोड़ा बैकफुट को भी प्ले में लाना होगा और फ्रंटफुट पर आकर हल्के हाथों से भी खेलने का प्रयास करना होगा, एक दो रन निकालने के बारे में सोचना होगा। जिस तरह से ऑली पोप ने अपनी पारी की शुरुआत की।'

उल्लेखनीय है कि गिल ने अपने अब तक के टेस्ट करियर में कुल 39 पारियों में दो शतक के साथ 29.52 की औसत से 1063 रन बनाए हैं। पिछले वर्ष वेस्टइंडीज़ के टेस्ट दौरे के बाद से ही गिल नियमित तौर पर नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने नंबर तीन पर अब तक कुल 10 पारियां में 21 की औसत से 189 रन बनाए हैं। इस दौरान 47 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर