क्रिकेट

विश्व कप 2019: भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में नहीं देखना चाहते संजय मांजरेकर

30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होगा वर्ल्ड कप। मांजरेकर ने भुवी की जगह हार्दिक को टीम में खिलाने की वकालत की। फिफ्टी ओवर में उतार-चढ़ाव भरा रहा है भुवी का करियर- संजय।
less than 1 minute read
May 28, 2019
Sanjay Manjrekar

मुंबई।वर्ल्ड कप ( World Cup ) शुरू होने में सिर्फ दो दिन का समय शेष बचा है। वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया ( Team India ) के सामने पहले ही काफी चुनौतियां हैं और अब एक बयान के बाद यह और बढ़ने वाली है।

पहली टीम अभी तक इंग्लैंड के माहौल में खुद को नहीं ढाल पाई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में ये बात जाहिर भी हो चुकी है। मंगलवार के दिन टीम को बांग्लादेशक्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरा और अंतिम अभ्यास मैच खेलना है।

वर्ल्ड कप से एनवक्त पहले भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ( sanjay manjrekar ) ने एक बयान देकर टीम इंडिया में हड़कंप मचा दिया है। मांजरेकर का कहना है कि भुवनेश्वर कुमार को विश्व कप टीम से ड्रॉप किया जाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट को भुवनेश्वर कुमार ( Bhuvneshwar Kumar ) औरहार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) के नामों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। भुवनेश्वर को ड्रॉप कर टीम मैनेजमेंट को हार्दिक को मौका देना चाहिए।

भुवी को बाहर रखने के पीछे संजय ने तर्क दिया है कि फिफ्टी ओवर क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार का करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वहीं दूसरी ओर हार्दिक के पास बल्लेबाज़ी के अलावा गेंदबाज़ी की भी काबिलियत है जो उन्हें विशेष बनाती है।

Published on:
28 May 2019 01:39 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान