क्रिकेट

मैं पागल हूं… संजीव गोयनका ने अपनी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर आखिर क्यों दिया ये बयान

संजीव गोयनका ने अपनी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि जब मैंने 900 मिलियन डॉलर में एलएसजी खरीदी तो सबको लगा मैं पागल हूं, लेकिन अब इस टीम वैल्‍यू काफी अधिक है।
2 min read
Aug 13, 2025
LSG Owner Sanjiv Goenka
एलएसजी के पूर्व कप्‍तान केएल राहुल और मालिक संजीव गोयनका। (फोटो सोर्स: IANS)

लखनऊ सुपर जायंट्स को अक्‍टूबर 2021 में संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने ने 900 मिलियन डॉलर खरीदा था। एलएसजी आईपीएल के इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी। एलएसजी को इतनी बड़ी कीमत पर खरीदने को लेकर संजीव गोयनका की उस दौरान काफी आलोचना हुई थी। हालांकि गोयनका पहले से खेल से जुड़े थे, लेकिन एलएसजी को इतना महंगा खरीदना कुछ लोगों के गले नहीं उतरा। अब उस वक्‍त को याद करते हुए गोयनका कहते हैं कि जब उन्होंने आईपीएल की सबसे महंगी टीम खरीदी तो सभी को लगा कि मैं पागल हूं, लेकिन अब एलएसजी की वैल्‍यू दोगुनी के करीब है।

अब आलोचकों को दिया करारा जवाब

एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने बीबीसी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि जब उन्‍होंने आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को खरीदने के लिए 900 मिलियन डॉलर की बड़ी रकम इंवेस्‍ट की तो पूरी दुनिया को लगा कि मैं पागल हूं। उन्‍होंने उस दौरान आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि अब साढ़े तीन साल में इस टीम की कीमत करीब 1.5 बिलियन डॉलर हो चुकी है। 

मैनचेस्टर ऑरजिनल्स की 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

उन्‍होंने आगे कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग एक बेजोड़ लीग है। वहीं, द हंड्रेड लीग का विकास जारी रहेगा और हमें पूरा विश्वास है कि ये लीग भी बहुत तेजी से आगे बढ़ेगी। बता दें कि इंग्‍लैंड में द हंड्रेड लीग खेली जा रही है। जिसमें संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने मैनचेस्टर ऑरजिनल्स फ्रेंचाइजी की 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। 

द हंड्रेड टीम खरीदते समय ये कहा था

गोयनका ने द हंड्रेड टीम खरीदते समय कहा था कि मेरे लिए क्रिकेट का अर्थ ऐसे समाज की पहचान करना और उसका निर्माण करना है, जो सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि क्रिकेट से परे है। इससे लोगों का करियर बनता है और युवाओं को मौके मिलते हैं। इससे लोगों में खेल के प्रति समान रुचि और जुनून के साथ एकजुटता आती है।

Published on:
13 Aug 2025 09:12 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा