Sara Tendulkar Photo: हाल ही में लंदन यूनिवर्सिटी से डॉक्टरी में मास्टर डिर्गी हासिल करने वाली सचिन तेंदुलकर की बेटी साला तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम में मंगलवार को कुछ फोटो शेयर की, जो सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं।
Sara Tendulkar Education: मंगलवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटो शेयर की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। सारा इन फोटोज में वन पीस में नजर आ रही हैं और ब्लैक ड्रेस पहना हुआ है। वह खुबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। सारा ने हाल ही में डॉक्टरी में मास्टर डिग्री हासिल की थी और दीक्षांत समारोह में सचिन तेंदुलकर और उनकी मां अंजली भी पहुंची थीं। सारा से इस नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
सारा ने यह फोटो इटली से शेयर की है, जहां वो डिग्री हासिल करने के बाद घूमने गई हैं। इससे पहले वह फ्रांस में देखी गई थीं। सारा ने इस फोटो में ब्लैक कलर का वन पीस पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खुबसूरत लग रही हैं। सारा पढ़ाई के अलावा कई ब्रैंड के ऐड बी कर चुकी हैं और उन्हें कुछ दिन पहले ही एक कंपनी ने अपना ब्रैंड एम्बेसडर बनाया था।
सारा का नाम भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन दोनों ने कभी भी इस मामले पर बात नहीं की है। हालांकि एक इंटरव्यू में शुभमन गिल से सारा के बारे में सवाल पूछा गया तो वह न्यूट्रल जवाब देकर बच निकने थे। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय समय पर फोटोज या पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।