क्रिकेट

जब सहवाग ने शोएब अख्तर से कहा-‘तु गेंदबाजी कर रहा है या भीख मांग रहा है’

भारत और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच में सहवाग ने तीसरा शतक जड़ा था। उस दौरान सहवाग ने शोएब अख्तर को किया था खूब परेशान। दोनों के बीच हो गई थी कहासुनी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2021, 4:07 PM IST
virendra_sehwag.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) मैदान पर आते हैं चौके और छक्कों की झड़ी लगा देते थे। सहवाग का खेल देखकर दर्शकों के भी पैसे वसूल हो जाते थे और खूब मनोरंजन करते थे। सहवाग जितनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते थे उससे कहीं ज्यादा विपक्षी खिलाड़ियों को करारा जवाब देने की हिम्मत रखते थे। वह अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से भी मशहूर हैं। कई बार विपक्षी गेंदबाजों ने उन्हें भड़काने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बिना हिचकिचाए करारा जवाब दिया।

अख्तर को किया था काफी परेशान
वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाए है, जिसमें एक तिहरा शतक उन्होंने पाकिस्तान टीम के खिलाफ मुल्तान में लगाया था। इसके बाद ही सहवाग का नाम मुल्तान का सुल्तान पड़ा था। इस मैच में सहवाग ने गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने 375 गेंदों 309 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने 52 रनों और एक पारी से जीत दर्ज की थी।

मांजरेकर ने किया खुलासा
टीम इंडिया के पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने हाल ही इस मैच से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि सहवाग ने अपनी 309 रन की पारी में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को काफी परेशान कर दिया था।

सहवाग ने कहा था, 'तुम गेंदबाजी कर रहे हो या भीख मांग रहे हो'
सहवाग इस पारी में 200 से ज्यादा रन बना चुके थे और अख्तर उन्हें लगातार बाउंसर गेंद कर रहे थे। अख्तर बेहद निराश हो गए थे। मांजरेकर ने बताया कि अख्तर उन्हें गेंदबाजी करते रहे और सहवाग बाउंसर को डक करते रहे। सहवाग को उकसाने के लिए अख्तर ने कहा—'आपने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, मैं इतनी बाउंसर फेंक रहा हूं, कम से कम एक बार तो पुल शॉट मारो, जिसके जवाब में सहवाग ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा था—'तुम गेंदबाजी कर रहे हो या भीख मांग रहे हो।'

Updated on:
10 Jul 2021, 4:07 PM IST
Published on: