क्रिकेट

PAK vs BAN दूसरे टेस्ट से पहले ड्रेसिंग रूम में कप्तान से भिड़ना शाहीन अफरीदी को पड़ा भारी, जानें क्‍या है पूरा माजरा

PAK vs BAN 2nd Test: बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टेस्‍ट में पाकिस्‍तान की हार के बाद ड्रेसिंग रूम में कप्‍तान शान मसूद से भिड़ना शाहीन अफरीदी को काफी भारी पड़ गया है। आज से सिलहट में शुरू हुए दूसरे टेस्‍ट की प्‍लेइंग इलेवन से शाहीन को बाहर कर दिया गया है।

2 min read
May 16, 2026
पाकिस्‍तानी पेसर शाहीन अफरीदी और कप्‍तान शान मसूद। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Sheiikhabdulah)

पाकिस्तान क्रिकेट इस समय सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पहले टेस्ट में बांग्लादेश से ऐतिहासिक हार के बाद उसने धीमी ओवर गति के कारण 8 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट गंवा दिए हैं। अब सिलहट में होने वाले दूसरे टेस्ट से ठीक पहले शाहीन अफरीदी और पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों दिग्‍गजों की ड्रेसिंग रूम में भिड़ंत हुई थी। इसी वजह से दूसरे टेस्‍ट की प्‍लेइंग इलेवन से शाहीन का पत्‍ता काट दिया गया है।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के मुताबिक, मीरपुर में हार के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का माहौल गरमा गया था। पाकिस्तान की टीम पहले टेस्‍ट की चौथी पारी में 268 रन का पीछा करते हुए सिर्फ 163 रन पर आउट हो गई थी। यह तब हुआ जब एक समय उसका स्कोर 119/3 था। यह बांग्लादेश के खिलाफ उसकी लगातार तीसरी टेस्ट हार थी।

शान मसूद ने शाहीन अफरीदी की गति पर उठाए सवाल

रिपोर्ट में कहा गया है कि हार के बाद शान मसूद ने पाकिस्तान के फास्ट बॉलर्स खासकर शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन पर खुलकर सवाल उठाए, क्‍योंकि अफरीदी की औसत सिर्फ 132 kph थी। शान अपने पेस अटैक में इंटेंसिटी की कमी से नाखुश थे और उन्होंने कथित तौर पर ड्रेसिंग रूम में उनसे कहा कि हम स्पीड की कमी के कारण प्रेशर बनाने में फेल रहे और यह चिंता की बात है।

शाहीन का पलटवार

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहीन ने शान मसूद के कमेंट्स पर गुस्से में जवाब दिया और पाकिस्तान की बैटिंग यूनिट पर इल्जाम लगाया, जो एक बार फिर प्रेशर में फेल हो गई। शाहीन ने कैप्टन से कहा कि पहले बैट से अपनी परफॉर्मेंस पर फोकस करें। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पर शाहीन ने खराब बैटिंग को दोषी ठहराया, जो पहली इनिंग में लीड नहीं दिला पाई। वहीं, शान का पर्सनली टेस्ट बहुत खराब रहा, उन्होंने दोनों इनिंग में सिर्फ 9 और 2 रन बनाए।

रिजवान के आउट होने का मुद्दा भी गरमाया

पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार पहली इनिंग में हुई। वे 349/5 पर थे और बड़ी लीड की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन अपने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 19 रन पर गंवा दिए। मोहम्मद रिजवान का आउट होना ड्रेसिंग रूम में चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया। विकेटकीपर-बैटर 59 रन पर बैटिंग कर रहे थे, जब उन्होंने एक गैर-जरूरी अटैकिंग शॉट खेला और एक जरूरी मौके पर आउट हो गए। खबर है कि कोचिंग स्टाफ ने बाद में उनसे सीरियस बातचीत की। कोचिंग स्टाफ ने सीनियर खिलाड़ी को डांटा नहीं, बल्कि उसे अपनी जिम्मेदारी समझने को कहा।

शाहीन अफरीदा हुए बाहर

दूसरे टेस्ट के लिए रिजवान को ड्रॉप करने और नए खिलाड़ी गाजी घोरी को मौका देने की भी बात हुई, हालांकि मैनेजमेंट ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। जबकि शाहीन अफरीदी को बांग्‍लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट की प्‍लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है।

Also Read
View All