क्रिकेट

शाहीन अफरीदी T20I प्लेइंग 11 के लायक भी नहीं… बुरी तरह बरसे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान

Rashid Latif on Shaheen Shah Afridi: शाहीन अफरीदी के गिरते प्रदर्शन को देख पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि कप्‍तानी तो छोड़ो वह T20I प्लेइंग इलेवन में भी जगह बनाने के लायक नहीं हैं।
2 min read
Mar 20, 2026
Rashid Latif on Shaheen Shah Afridi
शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तानी क्रिकेटर (File Photo Credit - IANS)

Rashid Latif on Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बारे में एक बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अपनी खराब फॉर्म के चलते यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज T20I प्लेइंग XI में जगह का भी हकदार नहीं है। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से वह अपनी पुरानी लय से कोसों दूर हैं और हर फॉर्मेट में जमकर रन लुटा रहे हैं। शाहीन के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी खराब रहा उन्‍होंने भारत के खिलाफ भी दो ओवरों में 20 से ज्‍यादा रन लुटाए, जिसके बाद उन्हें नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच से बाहर भी कर दिया गया था।

'उन्हें कप्तान बनाने की मुहिम को रोक देना चाहिए'

शाहीन की कप्तानी में हाल ही में पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज भी हार गया। इस हार के बाद प्रशंसक और विशेषज्ञ उनकी वनडे कप्तानी पर सवाल उठाते हुए सलमान अली आगा की जगह T20 टीम की कमान सौंपने की बात कह रहे हैं। हालांकि, पूर्व कप्‍तान लतीफ ने इस विचार को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि शाहीन तो प्लेइंग इलेवन में जगह के भी हकदार नहीं हैं। इसलिए उन्हें कप्तान बनाने की मुहिम को रोक देना चाहिए।

'अब वह T20 टीम में जगह के हकदार नहीं'

लतीफ ने कहा कि अब हर कोई कह रहा है कि शाहीन को वनडे कप्तान नहीं होना चाहिए। उन्हें तो टी20 टीम में भी नहीं होना चाहिए। लोग अब कह रहे हैं कि वर्ल्ड कप में मिली करारी हार के बाद उन्हें T20I टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हां, पहले उन्हें यह मौका मिलना चाहिए था, लेकिन अब वह T20 टीम में जगह के हकदार नहीं हैं। अब समय निकल चुका है।

शाहीन की गेंदबाजी में अब वो धार नहीं

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में शाहीन ने 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए, लेकिन एक बार फिर उनमें वो धार नजर नहीं आई। वे पाकिस्तान को शुरुआत में विकेट दिलाने में नाकाम रहे। टी20 वर्ल्ड कप में भी यही दिक्कत थी और सर्जरी के बाद से वे वैसे गेंदबाज नहीं दिख रहे हैं।

PSL में करेंगे लाहौर कलंदर्स की कप्तानी

बल्लेबाजी में शाहीन ने ढाका में सीरीज का फैसला करने वाले मैच में पाकिस्तान को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी 37 रनों की पारी बेकार गई, क्योंकि मेहमान टीम तीसरे और आखिरी वनडे में 11 रन पीछे रह गई। शाहीन अब अगली बार आने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स की कप्तानी करते नजर आएंगे, जो 26 मार्च से शुरू होने वाली है।

Updated on:
20 Mar 2026 08:59 am
Published on:
20 Mar 2026 08:59 am
Also Read
View All
Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी