क्रिकेट

अफरीदी ने किया कन्फर्म, इस खिलाड़ी के साथ शादी करेगी उनकी बेटी अक्शा

पूर्व पाकिस्तानी कप्तानी शाहिद अफरीदी ने कन्फर्म किया कि उनकी बड़ी बेटी अक्शा पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी से शादी करेंगी।  
2 min read
May 23, 2021
shahid_afridi.jpg

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी अक्शा शादी के लायक हो गई हैं। खबर है कि वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) से शादी करने जा रही है। खुद अफरीदी ने इस बात को कबूल किया है कि उनकी बेटी और तेज गेंदबाज शाहीन शाह शादी के बंधन में बंधेंगे।

शादी से पहले रिलेशनशिप में नहीं थे
शाहिद अफरीदी ने कहा कि उनकी बेटी की शादी शाहीन से होगी, लेकिन साथ ही अफरीदी ने बताया कि उनकी बेटी और शाहीन शाह अफरीदी के बीच कोई रिलेशनशिप है। हालांकि, जब शाहिद से उनकी बेटी अक्शा की शादी की तारीख पूछी गई तो उन्होंने कहा कि अक्शा और शाहीन शाह अभी अपने-अपने कॅरियर पर फोकस कर रहे हैं।

अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं अक्शा
शाहिद की बेटी अक्शा का जन्म 15 दिसंबर, 2001 में हुआ था। अक्सर अक्शा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। वैसे तो शाहिद अपनी बेटियों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। वैसे पाकिस्तानी लीग के दौरान अफरीदी की बेटियां कई बार मैदान में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि अफरीदी की 5 बेटियां अक्शा, असमारा, अंशा, अज्वा और अरवा हैं। अक्शा शाहिद की बड़ी बेटी हैं।

शाहीन अफरीदी का क्रिकेट कॅरियर
शाहीन अफरीदी ने वर्ष 2018 में पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2000 में जन्में शाहीन देश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। अब तक वह पाकिस्तान के लिए 15 टेस्ट, 22 वनडे इंटरनेशनल और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। शाहीन अफरीदी ने टेस्ट में 48, वनडे में 45 और टी20 में 24 विकेट अपने नाम किए हैं।

Published on:
23 May 2021 02:42 pm