क्रिकेट

शाहरुख ने हजारों लोगों के सामने किया ऐसा इशारा कि बाद में शर्म से झुकाना पड़ा सिर

स्टैंड में से ही डीआरएस लेने का किया था इशारा

2 min read
Apr 09, 2018

कल रात खेले गए आईपीएल मैच में कोलकाता ने बैंग्लोर को 7 बॉल पहले ही 4 विकेट से हरा दिया। कोलकाता की जीत में अहम योगदान रहा सुनील नारायण और नीतीश राणा का। सुनील नारायण शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेदों में अर्धशतक लगा दिया, तो वहीं नीतीश राणा ने शानदार ऑलराउंडर परफॉर्मेंस दी। लेकिन इन सब के बीच जो मैच में सबसे एकदम अलग पल था वो, तब शाहरुख खान ने स्टेडियम के स्टैंड में रहते हुए डीआरएस ले लिया था।

मूमेंट था जब वॉशिंग्टन सुंदर की बॉल पर नीतीशा राणा एलबीडबल्यु आउट हो गए थे। अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दे दिया था। लेकिन स्टैंड में दर्शकों के बीच बैठे शाहरुख खान ने एक ऐसा इशारा किया जो एक क्रिकेटर करता है। शाहरुख ने स्टैंड में से ही थर्ड अंपायर से रिव्यू लेने को कहा। नहीं तो नीतीश राणा आउट दिए जाने पर मैदान से चल दिए थे लेकिन... शाहरुख के इशारा करने पर उन्होंने डीआरएस ले लिया। हालांकि वो डीआरएस बाद में भी बैंग्लोर के पक्ष में ही गया लेकिन शाहरुख का ये इशारा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि नीतीश राणा ने इस मैच में शानदार ऑलराउडंर परफॉर्मेंस दी। पहले उन्होंने पहले बॉलिंग करते हुए एक ही ओवर में पहले एबी डिविलयर्स और फिर विराट कोहली को आउट कर मैच में रोमांच ला दिया था।

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा : सफाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने पार्षद को घेरा

बता दें कि कल खेले गए मैच में शाहरुख अपनी टीम को सपोर्ट के लिए ईडन गार्डन पहुंचे थे। तो वहीं साथ में उनकी बेटी सुहाना भी थी। शाहरुख मैच के एंड तक स्टैंड में डटे रहे और अपनी टीम को चीयरअप करते रहे। तो वहीं इससे पहले शाम खेले गए मैच में पंजाब के लिए प्रीति जिंटा अपनी टीम को चीयरअप करती हुई नजर आई थी। वहीं इससे पहले आईपीएल के पहले मैच में मुंबई को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन नजर आए थे।

ये भी पढ़ें

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच आज,तीन मैच में अभी तक नहीं मिली राजस्थान के खिलाड़ी को जगह
Published on:
09 Apr 2018 02:39 pm
Also Read
View All
राहुल द्रविड़ का साथी बनाने जा रहा टीम इंडिया का स्पिन कोच, IPL में इन फ्रेंचाइजियों के लिए कर चुका है काम

IPL में ‘हनी-ट्रैप’ का खतरा, BCCI ने फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों को चेताया, होटल के कमरों में आने-जाने के नियम सख्त, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

‘गंभीर की कोचिंग में सब खुश नहीं, डंडे के दम पर चलाते हैं पूरी टीम!’ पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा

‘विराट भैया ने जो सिखाया, वही उनके खिलाफ इस्तेमाल कर दिया’ प्रिंस यादव ने कोहली को 0 पर बोल्ड कर दुनिया को चौंकाया

DC vs KKR Pitch Report: दिल्ली की पाटा पिच पर जमकर बरसेंगे चौके छक्के, कहीं बारिश न बन जाये विलेन, पढ़ें पिच और मौसम का हाल