क्रिकेट

शाकिब ने भारत-इंग्लैंड की वर्ल्ड कप दावेदारी का उड़ाया मजाक

30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होगा वर्ल्ड कप। क्रिकेट कागजों पर नहीं मैदान में खेला जाता है- शाकिब। फेवरेट का तमगा दोनों देशों को वर्ल्ड कप नहीं दिला सकता- शाकिब
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2019, 7:39 PM IST
Shakib Al Hasan

नई दिल्ली। मेजबान इंग्लैंड ( England ) और भारत ( Team India ) को 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। इसके उलट बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब-अल-हसन ( shakib al hasan ) की राय कुछ अलग है। शाकिब ने कहा है कि यह क्रिकेट है जो मैदान पर खेला जाता है कागजों पर नहीं।

शाकिब ने कहा कि इसमें कोई शंका नहीं है कि इंग्लैंड और भारत मौजूदा समय में विश्व कप में अपना प्रभुत्व जमाए हुए हैं लेकिन 'फेवरेट' का तमगा इन दोनों देशों को विश्व कप नहीं दिला सकता।

शाकिब ने कहा, "भारत और इंग्लैंड निश्चित तौर पर जीत के दावेदार हैं, लेकिन इससे उन्हें खिताब नहीं मिल जाएगा। आपको विश्व कप जैसे टूर्नामेंट को जीतने के लिए मेहनत करनी होती है। ऑस्ट्रेलिया हालिया दौर में अच्छा कर रही है और वेस्टइंडीज टीम ने सही समय पर राह पकड़ ली है। ईमानदारी से कहूं तो सभी टीमें तैयार हैं। अब जीतना इस बात पर निर्भर करता है कि कौन अच्छा करता है।"

शाकिब के पास विश्व कप में हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने का मौका होगा जो अभी अफगानिस्तान के राशिद खान के पास है। शाकिब ने हालांकि कहा है कि उनके लिए विश्व कप ट्रॉफी मायने रखती है।

उन्होंने कहा, "इस बार मुझे लगता है कि हमारे जीतने की संभावना है, लेकिन टूर्नामेंट का फॉर्मेट ध्यान में रखते हुए हमें लगातार अच्छा करना होगा। अगर हम यह कर सके तो हम निश्चित तौर पर नॉकआउट्स के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे और वहां से हम आगे जा सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हम ऐसा कर सकते हैं।"

Updated on:
23 May 2019, 7:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pak vs Ind, U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका, सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज ही हुआ बाहर

टिम सीफर्ट से बीच मैदान पर भिड़ने वाले गुरनूर बराड़ की चमकी किस्मत, भारत की टेस्ट टीम में मिली जगह

India vs Pakistan, U19 Asia Cup Final: भारत ने पाकिस्तान के इन दो खिलाड़ियों का ढूंढ लिया तोड़, तो 9वां अंडर-19 एशिया कप खिताब जीतना तय

वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने वाले वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर के पास आज नंबर-1 बनने का मौका, निशाने पर 13 साल पुराना रिकॉर्ड

U19 Asia Cup 2026 में भारत-पाकिस्‍तान के बीच खिताबी भिड़ंत आज, वीरेंद्र सहवाग के बेटे समेत इन 4 प्लेयर्स पर होगा दारोमदार