क्रिकेट

शमी नए साल की चुनौतियों की इस तरह कर रहे हैं तैयारी, ट्विटर पर पोस्ट की तस्वीर

मोहम्मद शमी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 4:58 PM IST
Mohammed shami
Mohammed shami

कोलकाता : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल साइट पर अपनी ट्रेनिंग की तस्वीर पोस्ट कर विपक्षी टीमों को दे दी है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा हि वह नए साल की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा है कि ट्रेनिंग जारी है। नए साल में नई चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहा हूं।

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं शमी

श्रीलंका के खिलाफ चल रहे टी-20 सीरीज से आराम लेने वाले मोहम्मद शमी इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले साल खेले 20 वनडे मैचों में सर्वाधिक 42 विकेट लिए थे। वह नए साल में 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में नजर आएंगे। बता दें कि शमी ने पिछले साल वनडे में हैट्रिक भी ली थी। यह हैट्रिक उन्होंने विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ ली थी।

Updated on:
7 Jan 2020, 4:58 PM IST
Published on: