क्रिकेट

विपक्षी टीम को अपने धुन पर नचाना अच्छा लगता है : मोहम्मद शमी

इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम की जीत में स्पिनरों के बराबर का योगदान दिया है। ऐसा कभी-कभी ही देखने को मिलता है।
less than 1 minute read
Mohammed shami umesh yadav

रांची : दक्षिण अफ्रीका को भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से हराकर उसका क्लीन स्वीप कर दिया है। इसमें भारतीय स्पिन आक्रमण के बराबर ही तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा, जबकि पहले भारत के घरेलू सीरीज में स्पिनरों का बोलबाला रहता था। इस बदलते ट्रेंड से खुश इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुआई करने वाले मोहम्मद शमी ने मंगलवार को कहा कि अब भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण अपने घर में भी विपक्षी बल्लेबाजों को अपने धुन पर नचाने में सक्षम है, जहां पहले स्पिन का बोलबाला देखने को मिलता था। बता दें कि इस सीरीज में तीन टेस्ट में मोहम्मद शमी ने जहां 13 विकेट लिए हैं तो उमेश यादव ने सिर्फ दो टेस्ट मैच में ही 11 विकेट निकाले हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारे तेज गेंदबाजी में ताकत है।

उमेश ने कहा कि आजादी

टीम इंडिया के दूसरे तेज गेंदबाज उमेश यादव को इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण मौका मिला था। उन्होंने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाए। रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में उन्होंने 10 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच छक्के उड़ाए। उनसे जब इस धमाकेदार पारी की याद दिलाते हुए कहा गया कि आपने तो दिवाली के पहले ही दिवाली मना ली। तो उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय बाद उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और कप्तान ने उन्हें पूरी आजादी दी कि वह पिच पर जाकर मारें और उन्होंने इसका लुत्फ उठाया।

Updated on:
22 Oct 2019 08:33 pm
Published on:
22 Oct 2019 08:31 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान