क्रिकेट

पक्षियों को दाना खिलाकर बुरे फंसे शिखर धवन, हो सकती हैं कार्यवाई

-क्रिकेट से दूर इन दिनों फुर्सत के पल बिता हैं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन।-वाराणसी यात्रा के दौरान विदेशी पक्षियों को दाना खिलाकर विवाद में फंसे धवन।-शिखर धवन और उनके साथ नौका चलाने वाले नाविक पर हो सकती है कार्यवाई।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2021, 11:58 AM IST
shikhar_dhawan.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों क्रिकेट से दूर फुर्सत के पल बिता रहे हैं। हाल ही उन्होंने सोशल मीडिया अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी और यह तस्वीरें ही उनके लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में शिखर धवन एक नाव में बैठे विदेशी पक्षियों को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं।

शिखर को महंगा पड़ा पक्षियों को दाना खिलाना
धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वाराणसी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में वे गंगा नदी में नौका विहार के दौरान प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए ऐसा करने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में धवन की ये तस्वीरें सामने आने के बाद वह विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं।

हो सकती है कार्रवाई
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है कि धवन के अलावा जो नाविक उनके साथ था। उस पर कार्यवाई हो सकती है। फिलहाल जांच के बाद ही प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा, लेकिन मामले में धवन फंस सकते हैं।

बाबा विश्वनाथ की शरण में पहुंचे धवन
वाराणसी यात्रा के दौरान धवन गंगा आरती में भी शामिल हुए और बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। वह तस्वीरों में माथे पर चंदन लगाए नजर आ रहे हैं। इस दौरान धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

Published on: