क्रिकेट

भारतीय टीम से फिर ड्रॉप हुए शिखर धवन, सोशल मीडिया पर छलका दर्द, लिखी ये बात

शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बात जीत हार की नहीं होती। दिल की होती है। काम करो और बाकी भगवान पर छोड़ दो।' इस सीरीज में नहीं चुने जाने के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी फुल स्टॉप लगता हुआ दिखाई दे रहा है। धवन ने टीम के ऐलान के बाद अब पहली बार कोई रिएक्शन दिया है।

less than 1 minute read
dhawan.png

Shikhar Dhawan Instagram Post: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस साल नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय वनडे टीम की कप्तानी करने वाले शिखर धवन को इस दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस सीरीज में नहीं चुने जाने के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी फुल स्टॉप लगता हुआ दिखाई दे रहा है। धवन ने टीम के ऐलान के बाद अब पहली बार कोई रिएक्शन दिया है।

शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बात जीत हार की नहीं होती। दिल की होती है। काम करो और बाकी भगवान पर छोड़ दो।' ऐसा मान जा रहा था कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धवन और रोहित की जोड़ी ही ओपनिंग करेगी, लेकिन इस दौरे में नहीं चुने जाने के बाद ऐसा लग रहा है कि अब धवन की वापसी मुश्किल है।

बांग्लादेश के खिलाफ धवन ने पहले वनडे में 7, दूसरे में 8 और तीसरे में 3 रन बनाए थे। वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। पहले वनडे में उन्होंने 72 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने साल 2022 में 22 मैचों में 688 रन बनाए हैं। इतने बेहतर प्रदर्शन के बावजूद शिखर धवन को वनडे टीम से बाहर रखा गया।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Published on:
29 Dec 2022 10:49 am