क्रिकेट

ICC Rankings: धवन के पास टॉप 10 में जगह बनाने का शानदार मौका, बाबर पहले पायदान पर बरकरार

ताजा आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शिखर धवन 12वें स्थान पर हैं। ऐसेमें अगर वे जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुक़ाबले में रन बनाते हैं तो वे हमवतन विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2022, 5:48 PM IST
dhawan_shikhar.png

Shikhar dhawan India vs zimbabwe ICC Rankings: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में टीम के उपकप्तान शिखर धवन के पास आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप-10 में आने का अच्छा मौका होगा। ताजा आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद धवन के पास शीर्ष-10 में हमवतन विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ शामिल होने का एक शानदार अवसर है, जो बुधवार को जारी नई रैंकिंग में पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

इस बीच, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 891 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा उन्हीं के हमवतन इमाम उल-हक 800 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बाबर ने मंगलवार को नीदरलैंड्स पर पाकिस्तान की 16 रन की जीत के दौरान शानदार 74 रन बनाए और इससे उन्हें वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बढ़त हासिल करने में मदद मिली।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतते ही दीपक हुड्डा के नाम दर्ज हो जाएगा ये अनोखा रिकॉर्ड

बाबर पिछले साल अप्रैल में भारत के पूर्व कप्तान कोहली को पछाड़ने के बाद से वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर है। नई टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में भी बाबर शीर्ष पर बने हुए हैं, हालांकि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक प्रभावशाली श्रृंखला के बाद अच्छी बढ़त हासिल की। कॉनवे 106 रनों के साथ श्रृंखला के लिए दूसरे प्रमुख रन-स्कोरर थे। इससे उन्हें टी20 बल्लेबाज रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंचने में मदद मिली।

यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी से जूझ रहा है विनोद कांबली, पेंशन से पाल रहा पेट, पैसे-पैसे के लिए हुए मोहताज

गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के अन्य खिलाड़ियों ने भी छलांग लगाई है। स्टार आलराउंडर मिशेल सेंटनर नौ स्थान की बढ़त के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गए। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड उस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने लंबी छलांग लगाई है, जो छह पायदान ऊपर चढ़कर टॉप 10 में आ गए हैं।

Published on: