क्रिकेट

‘रोहित शर्मा-विराट कोहली वर्ल्डकप 2027 खेलेंगे या नहीं? Shikhar Dhawan ने की बड़ी भविष्यवाणी

Shikhar Dhawan Big Prediction on World Cup 2027: शिखर धवन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि दोनों दिग्गज 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को विश्व चैंपियन बनाएंगे।
2 min read
Aug 08, 2026
Shikhar Dhawan on ROhit Virat
शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- IANS)

Shikhar Dhawan on Rohit Sharma-Virat Kohli: टीम इंडिया ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी भी यह तय नहीं है कि टूर्नामेंट के लिए किन 15 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस वर्ल्डकप में खेलने की इच्छा जता चुके हैं जो अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, उनकी टीम में जगह को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं। इस बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दोनों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। धवन का मानना है कि ये दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारत को विश्व चैंपियन बनाएंगे।

सूर्यवंशी की भी धवन ने की तारीफ

दिल्ली के एक इवेंट के दौरान शिखर धवन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 15 साल के इस खिलाड़ी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है और जिस तरह के शॉट्स लगाए हैं, वह वाकई अविश्वसनीय है।

इसके अलावा धवन ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई शतकीय पारी की सराहना करते हुए कहा कि रोहित वह खिलाड़ी हैं जो लगातार देश के लिए प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने लॉर्ड्स में शतक जड़कर एक बार फिर आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। धवन ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, "जब हम 15-16 साल के थे, तब से एक-दूसरे के दोस्त हैं और एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। लॉर्ड्स में खेली गई उनकी पारी दर्शाती है कि वह कितने तैयार हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाएंगे।"

24 साल बाद साउथ अफ्रीका में वर्ल्डकप

2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर कर रहे हैं। 24 साल से भी अधिक समय के बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है, इससे पहले 2003 में वहां वर्ल्ड कप आयोजित हुआ था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के वनडे शेड्यूल में 15 मैच शामिल हैं। ये मुकाबले रोहित शर्मा और विराट कोहली की तैयारियों को और पुख्ता करेंगे।