क्रिकेट

पंजाब किंग्स के कप्तान ने IPL को कहा अलविदा, फ्रेंचाईजी मेगा ऑक्शन में इस दिग्गज को खरीद दे सकती है कमान

धवन ने संन्यास के बाद पंजाब के पास कप्तान नहीं है। लिहाजा अगर मुंबई इंडियंस (MI) रोहित शर्मा को रिलीज कर देती है तो पंजाब मेगा ऑक्शन 2025 में उन्हें खरीदना चाहेगी। मुंबई ने आईपीएल 2024 में रोहित को कप्तानी से हटा दिया था।

2 min read

Shikhar Dhawan retires from IPL: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के कुछ ही दिन बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के साथ जुड़ गए हैं। इसका मतलब है कि धवन अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी हिस्सा नहीं रहेंगे। धवन आईपीएल 2024 में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) टीम के कप्तान थे। हालांकि चोट के चलते वे आधे से ज्यादा सीजन में नहीं खेले।

धवन ने संन्यास के बाद पंजाब के पास कप्तान नहीं है। लिहाजा अगर मुंबई इंडियंस (MI) रोहित शर्मा को रिलीज कर देती है तो पंजाब मेगा ऑक्शन 2025 में उन्हें खरीदना चाहेगी। मुंबई ने आईपीएल 2024 में रोहित को कप्तानी से हटा दिया था। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रोहित का बतौर कप्तान अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है। मुंबई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में खिताब जीते हैं। वहीं धवन सितंबर में शुरू होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट के अगले सीजन में खेलते हुए नज़र आएंगे। इस टूर्नामेंट में संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की टीम तैयार की जाती है।

धवन ने एलएलसी में शामिल होने पर कहा, "लीजेंड्स लीग क्रिकेट के साथ इस नए अध्याय को शुरू करना मेरे रिटायरमेंट के बाद एक नया सफर है। मेरा शरीर अभी भी फिट है। क्रिकेट मेरा अभिन्न अंग है, यह मुझसे कभी नहीं जाएगा। मैं अपने क्रिकेट मित्रों के साथ फिर से जुड़ने और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखने के लिए उत्सुक हूं , क्योंकि हम एक साथ नई यादें बनाएंगे।"

एलएलसी के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने लीग में धवन का स्वागत करते हुए कहा, "शिखर धवन के हमारे साथ जुड़ने से हम खुश हैं। उनका अनुभव और प्रतिभा निस्संदेह प्रशंसकों का मनोरंजन करेगी। हम उन्हें अन्य क्रिकेट दिग्गजों के साथ एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं।"

धवन से पहले भी कई क्रिकेट सुपरस्टार रिटायरमेंट के बाद इस लीग में शामिल हुए हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में धवन की धाक थी। इन इवेंट में उनके धांसू परफॉर्मेंस के दम पर उनका 'मिस्टर आईसीसी' तमगा मिला।

धवन ने टेस्ट में 34 मुकाबले खेले, जिसकी 58 पारियों में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। वहीं वनडे के 167 मुकाबलों में 44.11 की औसत से 6793 रन और टी20 के 68 मैचों में 1759 रन बनाए। धवन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 24 शतक और 55 अर्धशतक जड़े हैं। वनडे में उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं। वहीं टेस्ट में 7 शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं। धवन ने टी20 में भी 11 अर्धशतक बनाए हैं।

Updated on:
26 Aug 2024 03:50 pm
Published on:
26 Aug 2024 03:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर