क्रिकेट

शिवम दुबे बोले, हार्दिक पांड्या नहीं हैं उनके प्रतिद्वंद्वी

टीम इंडिया में शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या दोनों एक ही स्थान के दावेदार हैं। इसके बावजूद शिवम का मानना है कि उनकी हार्दिक के साथ कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है।

2 min read
Shivam Dubey on hardik pandya
Shivam Dubey on hardik pandya

नई दिल्ली : भारतीय टीम में एक ही स्थान के लिए दो खिलाड़ी दावेदार हैं। इनमें से एक हैं स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या और दूसरे हैं हार्दिक के चोटिल होने पर टीम इंडिया में उनकी जगह लेने वाले युवा हरफनमौला शिवम दुबे। इसके बावजूद शिवम का मानना है कि हार्दिक पांड्या के साथ उनकी कोई प्रतिद्वंदिता नहीं है। शिवम ने अभी तक भारत के लिए एक वनडे और 6 टी-20 मैच खेले हैं और वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं। बता दें कि शिवम को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

कहा- हार्दिक हैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

एक मीडिया से बातचीत में शिवम ने कहा कि वह टीम इंडिया के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं और हरेक मैच खेलना चाहते हैं, लेकिन वह हार्दिक के साथ किसी प्रतिद्वंदिता के बारे में सोच भी नहीं सकते। वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है और वह हार्दिक को प्रतिद्वंदी की तरह नहीं देखते। वह सिर्फ अपने खेल के बारे में सोचते हैं और देखते हैं कि उन्हें कहां सुधार की जरूरत है। उन्हें शीर्ष हरफनमौला बनकर भारत को मैच जिताने के लिए कुछ अतिरिक्त करना है। हालांकि वह जानते हैं कि सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन के लिए उन्हें अंतिम एकादश से बाहर भी रहना पड़ सकता है।

टीम मैनेजमेंट का हासिल है समर्थन

शिवम ने कहा कि टीम मैनेजमेंट उनका समर्थन करता है। लेकिन साथ में यह भी कहा कि हालात के अनुकूल टीम कॉम्बिनेशन बनाना सबसे अहम है। अगर हम अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश उतार रहे हैं तो उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वह टीम में हैं या नहीं हैं। उन्होंने विंडीज के दो मैचों का उदाहरण देते हुए कहा कि आखिरी दो वनडे मैचों में टीम को अलग कॉम्बिनेशन अपनाने की जरूरत थी तो वही किया गया। शिवम ने कहा कि मैनेजमेंट इस बात को लेकर स्पष्ट है कि उन्हें किसी मैच में क्या करना चाहिए।

Updated on:
02 Jan 2020 05:07 pm
Published on:
02 Jan 2020 05:06 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन