क्रिकेट

‘गरीब बच्चों को…’, टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर ये क्या बोल गए शोएब अख्तर, भारत पर लगाया क्रिकेट को बर्बाद करने का आरोप

अख्तर ने भारतीय टीम की तुलना उस अमीर बच्चे से करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

2 min read
Mar 09, 2026
shoaib akhtar
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर (Photo Credit - IANS)

Shoaib Akhtar, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता। भारत की इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान सुर्खियों में बना हुआ है। अख्तर ने भारतीय टीम की तुलना उस अमीर बच्चे से करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

क्रिकेट को पूरी तरह खराब कर दिया

अख्तर ने कहा, 'यह ऐसा है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा हो, जो गरीब बच्चों को बुलाकर कहे कि आ जाओ क्रिकेट खेलते हैं। भारत भी कुछ ऐसा ही कर रहा है। आठ टीमों में से चार को रखते हैं, फिर उनमें से तीन को आगे बढ़ाते हैं और फिर कहते हैं कि हमने जीत लिया। मेरे हिसाब से उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह खराब कर दिया है। '

मैच से पहले शोएब अख्तर ने कहा था, 'मुझे लगता है कि भारत के सामने न्यूजीलैंड दबाव में आ सकता है, लेकिन भारत पर भी 1.5 अरब लोगों की उम्मीदों का दबाव है। फिर भी मुझे लगता है कि भारत जीत सकता है, लेकिन क्रिकेट के लिए अच्छा होगा अगर न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप जीत जाए।"

भारत ने ऐसे जीता मैच

मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। संजू सैमसन के 89 रन, अभिषेक शर्मा के 52 रन, ईशान किशन के 54 रन और शिवम दुबे के 26 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे।

256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4, और अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला। संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Updated on:
09 Mar 2026 04:09 pm
Published on:
09 Mar 2026 04:04 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन