क्रिकेट

शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा, कहा- दो पाक क्रिकेटरों ने खुद को पैसों के लिए बेच दिया था

शोएब अख्तर ने खोल दी पाकिस्तान क्रिकेट की पोल
2 min read
Nov 03, 2019
Shoaib Akhtar
Shoaib Akhtar

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एक ऐसी शख्सियत हैं जो हमेशा किसी न किसी रूप में चर्चा में रहते ही हैं। एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर से पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है।

अपने ताजा बयान में अख्तर ने कहा है कि जब वह खेला करते थे तब मैच फिक्सरों से घिरे रहते थे। अख्तर ने तो यहां तक कह दिया कि राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए उन्हें ऐसा लगता था कि वह 11 की टीम के साथ नहीं 21 की टीम के साथ खेल रहे हैं।

44 वर्षीय अख्तर ने कहा, "मुझे हमेशा विश्वास था कि मैं पाकिस्तान को धोखा नहीं दे सकता, इसलिए मैच फिक्सिंग नहीं। मैं मैच फिक्सरों से घिरा हुआ था। मैं 21 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था जिसमें से 11 उनके और 10 हमारे खिलाड़ी होते थे। कौन जाने कौन मैच फिक्सर है। बहुत मैच फिक्सिंग हुआ करती थी। आसिफ ने मुझे बताया था कि उन्होंने कौन से मैच फिक्स किए थे और कैसे किए थे।"

साथी गेंदबाजों ने पैसों के लिए खुद को बेच दिया-

उन्होंने कहा, "मैंने आमिर और आसिफ को समझाने की कोशिश की। यह प्रतिभा को बर्बाद करना है। जब मैंने इस बारे में सुना तो मैं काफी दुखी हुआ और मैंने दीवार में मुक्का मारा। पाकिस्तान के दो शीर्ष गेंदबाज, दो शानदार तेज गेंदबाज बर्बाद हो गए थे। कुछ पैसों के लिए उन्होंने अपने आप को बेच दिया था।"

आपको बता दें कि साल 2010 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बड़े फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिफ और तब के कप्तान सलमान बट फिक्सिंग में लिप्त पाए गए थे। इसके बाद इन तीनों को क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया था।

Updated on:
03 Nov 2019 11:58 am
Published on:
03 Nov 2019 10:03 am
Also Read
View All
Eng vs Ind 2nd T20I: डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने जड़े सिर्फ 2 छक्के, ईशान-अभिषेक फिफ्टी से चूके, भारत ने रखा 191 रन का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी ऐतिहासिक डेब्यू, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, साल-दर-साल तोड़े ये कीर्तिमान

Eng vs Ind 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्‍यू, टीम मैनेजमेंट ने अंतिम समय पर लिया बड़ा फैसला

Women’s T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें, टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

‘कोहली को सब्र रखना चाहिए था’, कपिल देव ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से जल्‍द रिटायरमेंट पर उठाए सवाल