क्रिकेट

भारत फेवरेट… IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी के बाद एक और पूर्व पाकिस्तानी स्टार खिलाड़ी ने स्वीकारी हार

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्‍तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने टीम इंडिया को फेवरेट बताया है। उन्‍होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि कल के मैच के लिए भारत पसंदीदा है।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2025, 11:37 AM IST
IND vs PAK

India vs Pakistan: आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले पाकिस्‍तान की न्‍यूजीलैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार और भारत की बांग्‍लादेश पर आसान जीत के बाद भारत बनाम पाकिस्‍तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने टीम इंडिया को फेवरेट बताया है। उनकी ये टिप्पणी शाहिद अफरीदी के यह स्वीकार किए जाने के एक दिन बाद आई है कि रिजवान और उनकी टीम कमजोर है, क्योंकि उनके पास पूर्व की तुलना में अधिक मैच विजेता खिलाड़ी हैं। बता दें कि दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी रविवार 23 फरवरी को यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार, दोपहर 2.30 बजे आमने-सामने होंगे।

पाकिस्तान टीम के सभी पक्षों से योगदान आना चाहिए- शोएब मलिक

रेवस्पोर्ट्स के एक इंटरव्‍यू में शोएब मलिक ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराने के लिए पाकिस्तान टीम के सभी पक्षों से योगदान आना चाहिए। उन्होंने बताया कि वनडे में व्यक्तिगत प्रतिभा काम नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कम से कम तीन-चार खिलाड़ियों, जिनमें दो बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल हैं, को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।

निश्चित रूप से भारत को बताया पसंदीदा

उन्‍होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि कल के मैच के लिए भारत पसंदीदा है। दूसरी ओर यदि आप इस दुबई के वेन्‍यू को देखें तो किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज का एक शतक आपको अच्छे स्कोर तक ले जा सकता है। यह स्थल ऐसा है कि 270 से ऊपर के किसी भी स्कोर का बचाव किया जा सकता है। हमें ऐसे खिलाड़ी की ज़रूरत है, जो रन बना सके या अच्छी गेंदबाजी कर सके। इससे परिणाम बदल सकता है। अगर हम मैच-विजेताओं की बात करें, तो मैं कहूंगा कि पाकिस्तान की तुलना में भारत में ज़्यादा मैच-विजेता खिलाड़ी हैं।

शाहिद अफरीदी ने दिया था ये बयान

बता दें कि एक दिन पहले शाहिद अफरीदी ने कहा था कि मैच विनर वह होता है, जो अकेले अपने दम पर मैच जीतना जानता हो। अभी पाकिस्तान में हमारे पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं। भारत की ताकत उसके मध्य और निचले क्रम में है, जो उन्हें मैच जिताता रहा है। हम लंबे समय से खिलाड़ियों को मौके दे रहे हैं, लेकिन कोई भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। कुछ ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हमारे पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो एक साल, दो साल या 50-60 मैचों तक अपना प्रदर्शन बरकरार रख पाए हों। यही वह जगह है जहां हम भारत की तुलना में थोड़े कमजोर हैं।

Updated on:
22 Feb 2025, 11:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All