क्रिकेट

ENG vs IND: इंग्लैंड में सूपड़ा साफ होने के बाद श्रेयस अय्यर स्‍वीकार की अपनी गलती, बताया कहां हो गई चूक

Shreyas Iyer on Eng vs Ind 5th T20I: इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-4 से हारने पर निराश भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने अपनी गलती स्‍वीकारी है। इसके साथ आखिरी मैच में हार के लिए अपने फील्‍डर्स को दोषी ठहराया है।
2 min read
Jul 12, 2026
Shreyas Iyer on Eng vs Ind 5th T20I
भारतीय टीम के कप्‍तान श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Shreyas Iyer on defeat against England: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद टीम इंडिया लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही मेजबान इंग्‍लैंड ने उसका 4-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। शनिवार को साउथेम्‍प्‍टन में खेले गए 5वें और आखिरी मैच में भारत को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच के बाद निराश कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने अपनी गलती स्‍वीकार करते हुए बताया कि आखिरी वह कहां चूक गए।

'अभी बहुत कुछ सीखना है'

श्रेयस अय्यर से जब पूछा गया कि इस सीरीज से आपको क्या सीख मिली? इस पर उन्‍होंने कहा कि सच कहूं तो, अभी बहुत कुछ सीखना है। सबसे पहले, कंडीशन, अवेयरनेस, विकेट के हिसाब से ढलना सीखना है। मुझे लगता है कि हमने जिस भी ग्राउंड पर खेला, यह शायद अब तक का सबसे अच्छा विकेट था। आपने देखा कि आज जब हमने बैटिंग की, तो अप्रोच बिल्कुल अलग था। बतौर प्रोफेशनल्स हमें इन सभी कंडीशन से सीखने और अवेयर रहने की जरूरत है।

'हमें फील्डिंग पर काम करने की बहुत ज्‍यादा जरूरत'

आपको इससे क्या मुख्य सीख मिली? इस पर उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि हम जितना हो सके कम्युनिकेट करें कि हम यहां और बेहतर क्या कर सकते थे? मैच जीतने में फील्डिंग का अहम रोल होता है, तो यह एक ऐसी चीज है, जिस पर हमें बहुत ज्‍यादा काम करने की जरूरत है। खासकर जब आप ओवरसीज कंडीशन में आते हैं और ग्राउंड का डाइमेंशन बिल्कुल अलग होता है। इसलिए आप जितनी जल्दी अडैप्ट करेंगे, उतना ही बेहतर होगा।

'हमने कुछ कैच छोड़े'

कुछ स्टेज पर डिलीवरी का चुनाव बेहतर हो सकता था? इस पर उन्‍होंने कहा कि खासकर इस ट्रैक पर जहां यह एक बेल्टर था, हम शायद ब्लफ कर सकते थे, लेकिन हमने कुछ कैच भी छोड़े, जिससे शायद हमें टोटल में थोड़ा नुकसान हुआ। हम लगभग 220 से 225 के टारगेट का पीछा कर रहे होते। यह शायद सबसे अच्छे चेज में से एक होता, जो हम कर सकते थे। लेकिन बदकिस्मती से हमें वह मौका नहीं मिला। उम्मीद है जैसा कि हमने पहले बताया, यह बहुत अच्छी सीख है।

'पार्टनरशिप बनाने के बजाय हम चेज के पीछे जा रहे थे'

पावरप्ले में बहुत सारे विकेट जाने से आपको बहुत नुकसान हुआ? इस श्रेयस ने कहा कि हम क्लस्टर में हारे और पार्टनरशिप बनाने के बजाय हम चेज के पीछे जा रहे थे, जो इन विकेटों पर आप खास तौर पर नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि आपको शायद इस तरह की अवेयरनेस होनी चाहिए कि ठीक है। इसलिए थोड़ा समय लें और अपने खास बॉलर्स को टारगेट करें। मुझे लगा कि बॉलिंग में उनका एग्ज़िक्यूशन एकदम सही था। उन्होंने यहां बहुत क्रिकेट खेला है। इसलिए मुझे पक्का यकीन है कि वे अपने मार्क के टॉप पर थे।

Updated on:
12 Jul 2026 07:41 am
Published on:
12 Jul 2026 07:41 am
Also Read
View All
Eng vs Ind: दुनिया के सबसे खराब कप्तानों की लिस्‍ट में जुड़ा श्रेयस अय्यर का नाम, T20I के इतिहास में भारत के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs IND: इंग्लैंड ने पांचवें T20 मैच में भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से जीती सीरीज़, गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन और बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

IND vs ENG: जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक, ब्रूक सेंचुरी से चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का लक्ष्य

IND vs ENG Test: क्रांति गौड़ ने 5 विकेट झटक लीडर बोर्ड में दर्ज़ किया नाम, इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर ढेर, भारत के पास 115 रन की लीड

IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, संजू सैमसन की वापसी हुई, देखें प्लेइंग 11