क्रिकेट

Shryas Iyer Injury Update: श्रेयस अय्यर की चोट पर आया बड़ा अपडेट, फ्रेक्चर नहीं लेकिन अभी भी है ये प्रॉब्लम

Shreyas Iyer Update: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर कूपर कॉनोली के पॉवरफुल शॉट पर चोटिल हो गए थे।

2 min read
Apr 02, 2026
श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

IPL 2026, Punjab Kings Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) चोटिल हो गए थे, जिस पर अब असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन (Brad Haddin) ने बड़ा अपडेट दिया है। 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, जब नॉन-स्ट्राइकर एंड पर उनके हाथ में गेंद लग गई थी। अब उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

ये भी पढ़ें

KKR vs SRH: अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद को 120 रन पर कर दिया था ढेर

श्रेयस अय्यर को नहीं है फ्रैक्चर

ब्रैड हैडिन ने बताया कि उनके हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं है, हालांकि जहां चोट लगी थी वहां अभी भी सूजन है। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ पंजाब किंग्स के अगले मुकाबले में वह खेलने के लिए तैयार हैं, जो टीम के लिए राहत की खबर है।

मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 39 रन, जोस बटलर (Jos Buttler) ने 28 रन और ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने 25 रन का योगदान दिया। पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक (Vijaykumar Vyshak) ने 3 विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को 2 सफलताएं मिलीं।

CSK के खिलाफ अगला मैच

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और कूपर कॉनोली ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर टीम को 80 रन के पार पहुंचा दिया। 10वें ओवर में प्रभसिमरन आउट हुए और उसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 18 रन की पारी खेली। इसके बाद नेहाल वढेरा, शशांक सिंह मार्कस स्टोयनिस और मार्को यानसेन जल्दी जल्दी आउट हो गए। ह

हालांकि कॉनोली एक झोर पर डटे रहे और जेवियर बार्टलेट के साथ मिलकर पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जीत दिला दी। अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड क्रिकेट में धमाल मचाने वाले ये 5 खिलाड़ी कभी खेल ही नहीं सके IPL, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड भी लिस्ट में शामिल

Also Read
View All

अगली खबर