2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR vs SRH: अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, पिछली बार सनराइजर्स हैदराबाद को 120 रन पर कर दिया था ढेर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification
KKR vs SRH

अजिंक्य रहाणे और सुनिल नरेन (फोटो- IANS)

IPL 2026, KKR vs SRH Update: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेंस (Eden Gardens) में खेला जा रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले कोलकाता में पिछले सीजन भी ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 रन पर ढेर हो गई थी।

टॉस के दौरान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं ईशान किशन (Ishan Kishan) ने जानकारी दी कि उनकी टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ है और शिवांग कुमार की वापसी हुई है, जो स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं।

दोनों कप्तानों ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी थीं। आमतौर पर हमें इतनी घास और बारिश देखने को नहीं मिलती, इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ओस के बारे में निश्चित तौर पर नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है। 40 ओवरों तक स्थिति अच्छी रहनी चाहिए। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।"

ईशान किशन ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। आपको मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी। इस मैच में हम चीजों को आसान रखने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में एक बदलाव है। शिवांग कुमार की वापसी हुई है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे, उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उन्हें एक मौका दे रहे हैं।"

SRH के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण और साकिब हुसैन।

KKR के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूशन: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे और रोवमैन पॉवेल।
टीमें:

SRH की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट और डेविड पायने।

KKR की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।