2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बाद नितीश रेड्डी ने मचाया गदर, लेकिन आखिरी 2 ओवर में हुआ बड़ा नुकसान

KKR vs SRH, IPL 2026 Match Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 227 रन का लक्ष्य रखा है।

2 min read
Google source verification
Nitish Reddy

नितीश रेड्डी (फोटो- IANS)

KKR vs SRH, IPL 2026 Match Today: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को जीत के लिए 227 रन का टारगेट दिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले के साथ जीत का खाता खोलना चाहेंगी। एसआरएच को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन का अहम योगदान रहा।

हेड-अभिषेक ने दी धमाकेदार शुरुआत

गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी। इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए। ट्रेविस 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले की समाप्ति तक एसआरएच ने 2 विकेट खोकर 84 रन बना लिए थे। 9वें ओवर में टीम को कप्तान ईशान किशन (14) और अभिषेक शर्मा (21 गेंदों में 48 रन) के रूप में दो झटके लगे। एसआरएच की टीम 9.2 ओवरों में 4 विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से हेनरिक क्लासेन ने नितीश रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रन जोड़े। नितीश 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 4 चौके शामिल रहे। केकेआर की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 41 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि वैभव अरोड़ा को 2 सफलताएं हाथ लगीं। कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट निकाला।

चक्रव्रती के कैच पर मचा बवाल

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के आउट होने पर बड़ी कंट्रोवर्सी देखने को मिली। आपको बता दें कि नौवें ओवर की चौथी गेंद पर जब अभिषेक शर्मा ने ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट खेला, तब वरुण चक्रवर्ती ने कैच लपका। हालांकि, रिप्ले में ऐसा लगा कि गेंद पहले जमीन को छू गई थी, उसके बाद उनके हाथ में गई। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दिया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इस निर्णय को गलत बताया जा रहा है और फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।