22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ruturaj Gaikwad Fined: ऋतुराज गायकवाड़ पर लगा 24 लाख का जुर्माना, CSK की पूरी प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर को भी मिली सजा

IPL 2026 GT vs CSK: Chennai Super Kings को Gujarat Titans के खिलाफ 89 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद टीम का आईपीएल 2026 से सफर खत्म हो गया। वहीं, स्लो ओवर रेट के चलते कप्तान Ruturaj Gaikwad समेत पूरी प्लेइंग इलेवन पर जुर्माना लगाया गया।

2 min read
Google source verification
mohammed siraj celebrating wicket vs csk in ipl 2026

विकेट का जश्न मनाते हुए मोहम्मद सिराज (फोटो- IANS)

BCCI Fine Ruturaj Gaikwad: गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की हार के साथ उनका इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से सफर समाप्त हो गया। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने उन्हें 89 रनों से हरा दिया, जो रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास में उनकी सबसे बड़ी हार है।

पूरी टीम पर लग गया जुर्माना

इस हार का दुख अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर सहित पूरी प्लेइंग इलेवन पर जुर्माना लगा दिया। आपको बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 229 रन बनाए। 230 रनों के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ 140 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 17 गेंदों में 47 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। लेकिन बाकी कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। अर्विल पटेल (Urvil Patel) और सैंजू सैमसन (Sanju Samson) तो अपना खाता भी नहीं खोल सके, जिसकी वजह से टीम को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी।

हार के बाद बीसीसीआई ने ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा, जबकि बाकी इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख रुपये, दोनों में से जो भी कम हो, उसका जुर्माना लगाया गया।

दूसरी बार CSK से हुई ये गलती

चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी कर रही थी, तब उन्होंने निर्धारित समय के भीतर अपने 20 ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में उनकी दूसरी गलती थी। यही वजह है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ियों को भी सजा मिली।

इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं पूरी तरह समाप्त हो गईं। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 में से 6 मुकाबले जीते, जबकि 8 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टीम ने लगातार 3 हार के साथ सीजन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, अगले तीन मुकाबलों में वह सिर्फ एक मैच ही जीत पाई। फिर उन्होंने Mumbai Indians और दिल्ली कैपिटल्स को हराया, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मुकाबले हारकर उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं।