22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sai Sudharsan Records: टूट गया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, साई सुदर्शन IPL में जड़ा लगातार 5वां अर्धशतक

Sai Sudharsan Breaks Virat Kohli Record: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार की रात को साई सुदर्शन ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
Sai Sudharsan vs CSK

साई सुदर्शन (फोटो- IANS)

IPL 2026 GT vs CSK Records: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में 89 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और अब क्वालीफायर-1 खेलने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। इस जीत में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई, जिन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली।

टूटा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड

इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। साई सुदर्शन की यह आईपीएल में लगातार पांचवीं फिफ्टी है। इससे पहले सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज ही यह कारनामा कर पाया था। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल में लगातार चार 50+ पारियां खेली थीं। वहीं, साई सुदर्शन ने वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिन्होंने साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलते हुए लगातार पांच 50+ स्कोर बनाए थे।

साई सुदर्शन अब आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा साल 2018 में जोस बटलर और साल 2019 में डेविड वॉर्नर (David Warner) भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। यही नहीं, इस पारी की बदौलत वह इस सीजन 600 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं और लगातार दूसरी बार उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दें कि आईपीएल 2025 में भी साई सुदर्शन ने 600 से ज्यादा रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन ने 15 पारियों में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।

इस सीजन सीएसके के खिलाफ अपनी 84 रनों की पारी की बदौलत वह ऑरेंज कैप भी हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा, एक ही आईपीएल सीजन में एक ही टीम के दो बल्लेबाजों द्वारा 600+ रन बनाने का रिकॉर्ड भी गुजरात टाइटंस के नाम हो गया है। आपको बता दें कि शुभमन गिल (Shubman Gill) और साई सुदर्शन इस सीजन 600+ रन बना चुके हैं। हालांकि, यह कारनामा उन्होंने पिछले सीजन भी किया था।

फिलहाल, साई सुदर्शन इस सीजन 14 मैचों में 49 की औसत से 638 रन बना चुके हैं, जिसमें 62 चौके और 29 छक्के शामिल हैं। वहीं, शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 616 रन बनाए हैं।