
ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल (Photo - IANS)
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, 66th Match, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर कुछ गति और उछाल होगी। हम शुरुआत में ही इसका फायदा उठाना चाहते हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। वीर की जगह मैट शॉर्ट को शामिल किया गया है। हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं और स्थिति को अपने पक्ष में बदलना चाहते हैं।"
जीटी के कप्तान गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन अब इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। हमारी टीम में एक बदलाव है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध टीम में आए हैं। उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अपना प्रदर्शन दिखा पाएंगे। अभी काम पूरा नहीं हुआ है और उम्मीद है कि यहां से हम तीन अच्छे मैच खेलेंगे।"
दोनों टीमों के लिए लीग चरण का ये आखिरी मुकाबला है। जीटी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इस मैच से पहले खेले 13 मैचों में 8 जीत के साथ उसके 16 अंक हैं और टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। सीएसके 13 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। सीएसके प्लेऑफ की दौर से फिलहाल बाहर नहीं है। ऐसे में जीटी के खिलाफ बड़ी जीत के साथ टीम अपनी प्लेऑफ की संभावना को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। सीजन के पहले मैच में जीटी ने सीएसके को 8 विकेट से हराया था।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।
Updated on:
21 May 2026 07:53 pm
Published on:
21 May 2026 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
