
ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल (Photo - IANS)
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज रात एक ऐसा महामुकाबला होने जा रहा है, जो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का भविष्य तय करेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम चेन्नई की मेजबानी करेगी। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन उनके लिए टॉप-2 में जगह पक्की करने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिल सकें। वहीं दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह करो या मरो की जंग है। चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रहने के लिए आज हर हाल में जीत चाहिए, हालांकि जीत के बाद भी उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर रही है। अब तक गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें से गुजरात ने 5 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 में जीत हासिल की है।
अहमदाबाद की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रही है, और आज भी यहां रनों की बरसात होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मैच उस पिच पर खेला जाएगा जिसका इस सीजन में सिर्फ एक बार इस्तेमाल हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि इसी पिच पर इस सीजन का इकलौता मैच हुआ था जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम (राजस्थान रॉयल्स) ने 210 रन बनाकर मैच डिफेंड किया था। यानी आज जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकता है।
अहमदाबाद में आज भीषण गर्मी का प्रकोप है। दिन का तापमान 42°C तक पहुंच गया है। शाम को मैच के दौरान तापमान 34°C से 38°C के बीच रहेगा, जबकि रात होते-होते यह 29°C तक गिर सकता है। राहत की बात यह है कि बारिश की 0% आशंका है, यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मैच देखने को मिलेगा।
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर। इम्पैक्ट प्लेयर: मोहम्मद सिराज
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विले पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: स्पेंसर जॉनसन
Updated on:
21 May 2026 05:56 pm
Published on:
21 May 2026 05:56 pm
