21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India A Squad for Tri Series: ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में बदलाव, हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय हुए स्क्वाड में शामिल

अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंद के साथ-साथ अनुकूल बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। अनुकूल के पास इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके हर किसी को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 21, 2026

Anukul Roy

केकेआर के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय (Image-'X'/@KKRiders)

India A Squad for Tri Series: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। अनुकूल को हर्ष दुबे की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। हर्ष का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम में हुआ है।

अनुकूल का शानदार प्रदर्शन

अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंद के साथ-साथ अनुकूल बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। अनुकूल के पास इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके हर किसी को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा।

रियान पराग को उपकप्तानी की जिम्मेदारी

भारत ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है। इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में चुना गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम इस सीरीज में बल्ले से योगदान देते हुए नजर आएंगे।

कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह

पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2026 में प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। प्रभसिमरन के साथ-साथ विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह मिली है। वहीं, सूर्यांश ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।

वहीं, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अरशद खान, यश ठाकुर, और युद्धवीर सिंह को रखा गया है। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। इस त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 9 जून से होगा और आखिरी मुकाबला 21 जून को खेला जाना है। सीरीज के सभी मुकाबले श्रीलंका के दांबुला में खेले जाएंगे। सीरीज के सारे मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड :- तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग