
विराट कोहली (Photo - IANS)
Manpreet Singh Challenges to Virat Kohli: भारतीय खेल जगत से एक बहुत ही दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय हॉकी के सबसे बड़े चेहरों में से एक और चार बार के ओलंपियन मनप्रीत सिंह ने क्रिकेट के किंग विराट कोहली और उनकी पूरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम को एक अनोखा चैलेंज दे दिया है। अक्सर फैंस के बीच हॉकी और क्रिकेटरों की फिटनेस को लेकर बहस छिड़ी रहती है, लेकिन अब मनप्रीत सिंह ने इस बहस को एक नया मोड़ दे दिया है।
एक इंटरव्यू में जब मनप्रीत सिंह से विराट कोहली की फिटनेस और उनके बीच यो-यो (Yo-Yo) टेस्ट के मुकाबले को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मनप्रीत ने कहा, 'बिल्कुल, हम विराट कोहली और पूरी RCB टीम को अपने साथ एक ट्रेनिंग सेशन में आने का न्योता देना चाहते हैं। हम मैदान पर उतरेंगे और एक-दूसरे के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा (यो-यो टेस्ट मुकाबला) करेंगे।'
जब इंटरव्यू लेने वाले ने कहा कि फिटनेस के मामले में हॉकी खिलाड़ी क्रिकेटरों से काफी आगे निकल जाएंगे, तो मनप्रीत ने बहुत ही समझदारी भरा जवाब दिया। उन्होंने क्रिकेट का सम्मान करते हुए कहा कि दोनों खेलों की जरूरतें बिल्कुल अलग हैं।
मनप्रीत ने कहा, 'क्रिकेट भी बहुत मुश्किल खेल है। वहां 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद आती है। अगर आप हम हॉकी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करने के लिए कहेंगे, तो यह हमारे लिए बहुत कठिन होगा। विराट कोहली के खेल की जरूरत अलग है और हमारी अलग। क्रिकेट में आई-कॉन्टैक्ट, बैटिंग पोजीशन और रिफ्लेक्सिस का बहुत बड़ा रोल होता है, जबकि हॉकी में लगातार दौड़ना और स्टैमिना जरूरी है।'
बता दें कि विराट कोहली इस समय IPL 2026 में गरज रहे हैं। उनकी टीम RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। कोहली इस सीजन में कमाल की फॉर्म में हैं और 13 मैचों में 54.20 की औसत और 164.74 के स्ट्राइक रेट के साथ 542 रन बनाकर अपनी टीम के सबसे बड़े रन-स्कोरर हैं।
Published on:
21 May 2026 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
