21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फील्डिंग, तकनीक, फ़िटनेस… हर मामले में वैभव सूर्यवंशी से बेहतर है 21 साल का यह बल्लेबाज, IPL 2026 में अकेले दम पर जिताए कई मैच

अंगकृष रघुवंशी कई मायनों में वैभव सूर्यवंशी से बेहतर नजर आ रहे हैं। फील्डिंग, तकनीक और फिटनेस इन तीनों ही क्षेत्रों में अंगकृष अधिक परिपक्व और विश्वसनीय खिलाड़ी दिख रहे हैं। रन बनाने के मामले में वैभव ने 13 मैचों में 579 रन बनाए है, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 12 मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 21, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Records

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Angkrish Raghuvanshi vs Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस समय जमकर बोल रहा है। उन्होंने अब तक 13 मैचों में 44.54 की औसत से 579 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप पर हैं।

वैभव पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ज्यादातर वे पावरप्ले में ही आउट हो जाते हैं। इस वजह से उनकी आलोचना भी हो रही है कि उन्हें हमेशा बल्ला घुमाने के बजाय परिस्थिति के हिसाब से खेलना चाहिए। इसके अलावा फील्डिंग में कमजोरी और फिटनेस पर गंभीरता की कमी भी उनकी आलोचना का विषय है। राजस्थान रॉयल्स उन्हें अक्सर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करती है। हालांकि वे अभी सिर्फ 15 साल के हैं, इसलिए उम्मीद की जाती है कि समय के साथ इन कमियों पर वे काम कर लेंगे।

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्केबेस्ट स्कोर100/50
वैभव सूर्यवंशी131357944.54236.3350531031/3
अंगकृष रघुवंशी131242242.20146.52401982*0/5

इसी बीच एक और युवा बल्लेबाज अपनी परिपक्वता और संयम से सबका ध्यान खींच रहा है। वह कोई और नहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 21 वर्षीय अंगकृष रघुवंशी हैं। अंगकृष इस सीजन नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे धीरे-धीरे अपनी पारी बुनते हैं और जरूरत पड़ने पर मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं। ओपनिंग जोड़ी के बार-बार नाकाम होने पर उन्होंने मोर्चा संभाला और टीम को कई अहम मुकाबलों में जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नतीजतन, वे इस सीजन केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

फिर भी उनकी तारीफ उतनी नहीं हो रही है, जितनी वैभव सूर्यवंशी या प्रियांश आर्य जैसे आक्रामक बल्लेबाजों की हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण उनका शांत स्वभाव और संयमित बल्लेबाजी शैली है। वे कभी पहली गेंद से हिट करने की कोशिश नहीं करते, बल्कि टीम की जरूरत के अनुसार खेलते हैं।

खिलाड़ीमैचपारीरनहाई स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट100/50चौकेछक्के
वैभव सूर्यवंशी202083110341.55226.432/46877
अंगकृष रघुवंशी353088582*34.03145.550/78635

अंगकृष का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में 12 मैचों में अंगकृष ने 42+ के औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 82 रन रहा। उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए, साथ ही 40 चौके और 19 छक्के जड़े। आईपीएल करियर की बात करें तो 35 मैचों की 30 पारियों में अंगकृष ने 34.04 की औसत और 145.55 की स्ट्राइक रेट से 885 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026