
ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी (फोटो- IANS)
Playoffs Team Prediction for IPL 2026: आईपीएल 2026 कई टीमों के लिए शानदार रहा, तो कई टीमों को उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब तक सभी टीमों के एक एक मुकाबला खेल लिया और इसी आधार पर कई एक्सपर्ट्स ने प्लेऑफ्स की दावेदार टीमों को चुना है। इस दौरान हैरान करने वाली बात ये रही है 11 में से एक भी एक्सपर्ट्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स का नाम नहीं लिया।
फाफ डु प्लेसी ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स या चेन्नई सुपर किंग्स में से किसी एक टीम को अपनी चार प्लेऑफ टीमों के तौर पर चुना। वहीं, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के तौर पर चुना।
चेतेश्वर पुजारा ने गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टॉप चार टीमों के तौर पर चुना है। मोहम्मद कैफ ने श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ दिल्ली कैपिटल्स और मौजूदा चैंपियन आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों के तौर पर चुना।
हरभजन सिंह ने सिर्फ तीन टीमों के नाम लिए, जिनमें मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स शामिल थीं, जबकि आकाश चोपड़ा ने भी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों के तौर पर समर्थन दिया।
हनुमा विहारी ने आईपीएल 2026 में टॉप-4 में जगह बनाने वाली टीमों के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस को चुना। पीयूष चावला ने अपनी तीन पुरानी टीमों, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा, मौजूदा चैंपियन आरसीबी को प्लेऑफ के लिए चुना। इनके अलावा, सबा करीम ने आरसीबी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी टॉप चार टीमों के तौर पर चुना।
पिछले साल की दो फाइनलिस्ट टीमों आरसीबी और पंजाब किंग्स, और पांच बार की संयुक्त चैंपियन मुंबई इंडियंस के अलावा, 11 में से 7 एक्सपर्ट्स ने अक्षर पटेल की कप्तानी वाली इस टीम को टॉप चार में जगह बनाने वाली टीम के तौर पर चुना। संजय बांगर ने भी इन चारों टीमों को ही प्लेऑफ के लिए अपनी पसंद के तौर पर चुना। लक्ष्मीपति बालाजी ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के लिए अपनी पसंद के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के नाम बताए।
Published on:
02 Apr 2026 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
