
Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग और विस्फोटक बल्लेबाज बेथ मूनी (photo - ICC)
ICC Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुक़ाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। अबतक खेले गए 9 सीजन में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 5 में तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, वहीं एक भी भारतीय बल्लेबाज मौजूद नहीं है। आइए एक नज़र डालते हैं इन बल्लेबाजों पर -
ऑस्ट्रेलिया की यह दिग्गज खिलाड़ी लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में 64.75 की औसत के साथ कुल 259 रन बनाए थे। इस दौरान मूनी ने 3 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। उनके बल्ले से 2 छक्के और 30 चौके निकले। बांग्लादेश के खिलाफ मूनी ने 58 गेंदों में 81 रन की पारी भी खेली थी।
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम है। मेग लैनिंग ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2014 में कुल 6 मैच खेले, जिसमें 42.83 की औसत के साथ 257 रन बनाए। इस दौरान लेनिंग ने एक शतक और 1 अर्धशतक लगाया।
वेस्टइंडीज की इस दिग्गज बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 के 6 मुकाबलों में 41 की औसत के साथ 246 रन बनाए। इस दौरान स्टेफनी ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध फाइनल मैच के दौरान 57 गेंदों में 59 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2020 के 6 मुकाबलों में 39.33 की औसत के साथ 236 रन बनाए थे। इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए। हीली उस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों में बेथ मूनी के बाद दूसरे स्थान पर थीं।
साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने 6 मुकाबलों में 46 की औसत के साथ 230 रन बनाए। इस दौरान वोल्वार्ड्ट के बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले। इस संस्करण में लॉरा ने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंदों में 66 रन खेली थी। ताजमिन ब्रित्ज के साथ 117 रन की अटूट साझेदारी करते हुए उस मुकाबले को 10 विकेट से जीता। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध फाइनल में 48 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 19 रन से खिताब चूक गई।
Published on:
10 Jun 2026 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
