2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LSG की हार के बाद ऋषभ पंत पर उठे सवाल, अंग्रेज दिग्गज ने बताई उनकी सबसे बड़ी गलती

Kevin Pietersen on Rishabh Pant: क्या ऋषभ पंत को ओपनिंग करनी चाहिए? केविन पीटरसन ने LSG कप्तान के नए बैटिंग रोल पर उठाए सवाल। पीटरसन को लगता है कि पंत खुद पर दबाव डाल रहे हैं और समीर रिजवी की पारी के तो फैन ही हो गए दिग्गज।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 02, 2026

Rishabh Pant Opener Role LSG, Kevin Pietersen on Rishabh Pant, Sameer Rizvi 70 runs vs LSG, IPL 2026 LSG vs DC, Rishabh Pant Batting Order Controversy.

ऋषभ पंत (Photo - IANS)

IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत की बैटिंग पोजीशन को लेकर बहस छिड़ गई है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पंत के टॉप ऑर्डर में खेलने के फैसले पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।

क्या पंत खुद पर दबाव डाल रहे हैं?

मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा था कि इस सीजन में वह टॉप ऑर्डर (ऊपरी क्रम) में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। इस पर पीटरसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंत का ओपनिंग करना या नंबर 3 पर आना उनके खेल के लिए सही नहीं है। पीटरसन ने कहा, 'क्या ऋषभ पंत वाकई में एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं? मुझे लगता है कि वह पिछले साल के मुकाबले इस बार लाइन-अप में बहुत ज्यादा आगे आ गए हैं। पिछले साल वह नीचे बैटिंग कर रहे थे और अब अचानक कह रहे हैं कि मैं टॉप पर आऊंगा। उन्हें बस जाकर अपने क्रिकेट का आनंद लेना चाहिए।' पीटरसन का मानना है कि ओपनिंग करके पंत खुद को फालतू के दबाव में दाल रहे है। उन्हें अपनी नेचुरल गेम खेलनी चाहिए न कि खुद को नंबर 3 या ओपनिंग के लिए मजबूर करना चाहिए।

मैच में बदकिस्मत रहे पंत

दिल्ली के खिलाफ मैच में पंत कुछ खास नहीं कर सके। वह सिर्फ 9 गेंदों में 7 रन बनाकर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए। गेंदबाज मुकेश कुमार की उंगलियों से लगकर गेंद विकेट पर जा लगी और पंत को पवेलियन लौटना पड़ा। लखनऊ की पूरी टीम 141 रन पर ही ढेर हो गई थी।

पीटरसन ने समीर की जमकर की तारीफ

दूसरी तरफ, पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी की जमकर तारीफ की। समीर ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रनों (5 चौके, 4 छक्के) की पारी खेलकर लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली। पीटरसन ने कहा, 'समीर ने जिस तरह दबाव में टीम को संभाला, वह लाजवाब था। जब टीम 26 रन पर 4 विकेट खो चुकी थी, तब उन्होंने 119 रनों की अटूट साझेदारी कर मैच जिताया। मैंने पिछले सीजन उनके साथ काफी समय बिताया है और मुझे पता था कि यह बच्चा एक 'प्रॉपर प्लेयर' है। दिल्ली को उन पर लंबे समय के लिए निवेश करना चाहिए।'