क्रिकेट

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में रचा इतिहास, तोड़ डाले सहवाग और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड

Shreyas Iyer IPL Record: पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते उन्‍होंने आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक बार 400+ रन बनाने के कप्‍तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया दिया है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 9:25 AM IST
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer IPL Record: पिछले सीजन में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में पंजाब किंग्‍स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और 15 अंकों के साथ प्‍लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है। इस सीजन की शुरुआत में उम्‍दा प्रदर्शन के बाद लय खो चुके श्रेयस अय्यर ने एक बार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनका नाम एक सीजन में सर्वाधिक बार 400 से ज्‍यादा रन बनाने वाले कप्‍तानों की लिस्‍ट में शामिल हो गया है। इतना ही नहीं उन्‍होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं।

टॉप पर विराट कोहली

आईपीएल में बतौर कप्‍तान श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा बार 400 से ज्‍यादा रन बनाने वाले गौतम गंभीर, एमएस धोनी और केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में सबसे आगे विराट कोहली हैं। कोहली ने 7 बार बतौर कप्‍तान 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

डेविड वॉर्नर दूसरे पायदान पर

बतौर कप्‍तान सबसे ज्‍यादा बार 400+ रन बनाने वाले खिलाडि़यों की सूची में दूसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर पांच बार ये कमाल कर चुके हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर ने चौथी बार ये कारनामा किया है। गौतम गंभीर, एमएस धोनी और केएल राहुल भी चार बार ऐसा कर चुके हैं। जबकि वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, संजू सैमसन और फाफ डुप्लेसी तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं।

IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाले कप्‍तान

7 बार - विराट कोहली

5 बार - डेविड वॉर्नर

4 बार - श्रेयस अय्यर*

4 बार - गौतम गंभीर

4 बार - एमएस धोनी

4 बार - केएल राहुल

3 बार - वीरेंद्र सहवाग

3 बार - रोहित शर्मा

3 बार - संजू सैमसन

3 बार - फाफ डुप्लेसी

180.80 के शानदार स्‍ट्राइक रेट से बनाए रन

बता दें कि आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने अभी तक 11 मैचों की 11 पारियों में 50.62 के औसत और 180.80 के शानदार स्‍ट्राइक रेट के साथ कुल 405 रन बनाए हैं। वह इस सीजन में अब तक 27 चौके और 27 छक्के जड़ चुके हैं।

Updated on:
5 May 2025, 9:25 AM IST
Published on: