23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PBKS vs LSG: हार की हैट्रिक के बाद भड़के ऋषभ पंत, अपने इन खिलाड़ियों के सिर फोड़ा ठीकरा

PBKS vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स हार की हैट्रिक लगाकर 7वें पायदान पर आ गई है। पंजाब किंग्‍स से हार के बाद एलएसजी के कप्‍तान ऋषभ पंत ने अपने फील्‍डर और गेंदबाजों के प्रति नाराजगी जाहिर की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 May 2025, 7:04 AM IST

Rishabh Pant

PBKS vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला रविवार 4 मई को पंजाब किंग्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच धर्मशाला में खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 236 रन का विशाल स्‍कोर बनाया। इसके जवाब में एलएसजी की टीम सात विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी और 37 रन से हार गई। ये लखनऊ की लगातार तीसरी हार है। इस हार के बाद टीम अब 11 मैचों में 5 जीत और 6 हार के बाद 10 अंकों के साथ 7वें पायदान पर आ गई है। पंजाब के खिलाफ हार के बाद कप्‍तान ऋषभ पंत ने अपने गेंदबाजों और फील्‍डर्स के प्रति नाराजगी व्‍यक्‍त की।

शुरुआत में सही लेंथ नहीं चुनी- पंत

एलएसजी के कप्‍तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि निश्चित रूप से बहुत ज़्यादा रन थे। जब आप गलत समय पर महत्वपूर्ण कैच छोड़ते हैं तो यह आपको बहुत नुकसान पहुंचाता है। मुझे पहले ही पता था कि ये और भी ज़्यादा नुकसान पहुंचाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने अपने गेंदबाजों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि हमने शुरुआत में सही लेंथ नहीं चुनी। 

'सपना अभी जिंदा है'

बता दें कि लखनऊ अब 11 मैचों में 5 जीत और 6 हार के बाद 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्‍थान पर आ गई है। अब यहां से उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे। इस पर पंत ने कहा कि ये खेल का एक हिस्सा है, लेकिन सपना अभी भी ज़िंदा है। अगर हम अगले तीन मैच जीतते हैं तो हम निश्चित रूप से इसे बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मयंक यादव नहीं, ये हैं भारत के सबसे तेज गेंदबाज, 157 किमी की रफ्तार से गेंद फेंक मचाई थी सनसनी

'इससे हमें बहुत नुकसान हुआ'

उन्‍होंने आगे कहा कि जब आपका शीर्ष क्रम वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हो तो समझ में आता है। हर मैच में आप उम्मीद नहीं कर सकते कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह खेल का हिस्सा है। हमें खेल को गहराई तक ले जाने की ज़रूरत है। हर बार वे हमारे लिए काम नहीं कर पाते। जैसा कि आपने पहले कहा था, हमारे पास पीछा करने के लिए बहुत ज़्यादा रन थे। इससे हमें बहुत नुकसान हुआ।