23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मयंक यादव नहीं, ये हैं भारत के सबसे तेज गेंदबाज, 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक मचाई थी सनसनी

Fastest Indian Pacers: विश्वस्तरीय स्पिनरों के लिए पहचाने जाने वाले भारत में कई ऐसे गेंदबाज भी रहे हैं, जिन्होंने अपनी स्पीड से लोगों को चौंकाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 5 May 2025, 6:13 AM IST

mayank yadav

Fastest Indian Pacers: भारत हमेशा से विश्वस्तरीय स्पिनरों के लिए जाना जाता रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनिया को कई बेहतरीन स्पिनर दिए हैं, जिन्होंने अपनी फिरकी के दम पर क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई है। लेकिन जैसे-जैसे क्रिकेट सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई और विदेशी सरजमीं पर जीत की उम्मीदें की जाने लगीं, तब भारत में तेज गेंदबाजी पर खासा ध्यान दिया गया। इसका असर यह हुआ कि भारतीय क्रिकेट में अब कई बेहतरीन तेज गेंदबाज नजर आने लगे हैं, जोकि किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में आइए अब तक के सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

उमरान मलिक- 157 KM/H

जम्मू और कश्मीर के सनसनीखेज तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपनी तेज गति के साथ चर्चा में आए थे। उमरान मलिक भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज बॉलर हैं। उन्होंने IPL 2022 में 157 KM/H की रफ्तार से बॉलिंग कर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने भारतीय टीम की ओर अब तक 10 वनडे और 8 टी-20 मैच खेले हैं और क्रमशः 13 और 11 विकेट चटकाए हैं। हालांकि लंबे समय से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह IPL 2025 का भी हिस्सा नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Riyan Parag 6,6,6,6,6,6: रियान पराग ने रचा इतिहास, आईपीएल में जड़ दिए लगातार 6 छक्के, देखें वीडियो

मयंक यादव - 156 KM/H

आईपीएल 2024 में मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए 156 KM/H की रफ्तार से बॉलिंग कर सनसनी मचाई थी। आईपीएल में उनकी स्पीड देख चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टी-20 टीम में जगह दी थी, लेकिन सिर्फ 3 मैच खेलकर वह चोटिल हो गए थे। हालांकि अब वह फिट होकर आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में वापसी कर चुके हैं। उम्मीद हैं यह स्पीड स्टार जल्द ही अपनी लय में लौटेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम को कामयाबी की नई बुलंदी पर पहुंचाएगा।

जवागल श्रीनाथ- 154.5 KM/H

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जवागल श्रीनाथ 1990 के दशक में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अहम खिलाड़ी थे। उन्होंने 154.5 KM/H की स्पीड से बॉलिंग कर सनसनी मचाई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी ओर से बनाया गया यह रिकॉर्ड आज भी कायम हैं। आज तक कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सका है।

इरफान पठान- 153.7 KM/H

स्विंग के सुल्तान के नाम से पहचाने जाने वाले इरफान पठान की बॉलिंग की स्पीड बहुत अच्छी थी। उनकी सबसे तेज गेंद 153.7 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। इरफान पठान की तेज गति से गेंद को स्विंग करने की क्षमता ने उन्हें अपने समय में भारतीय क्रिकेट में एक मजबूत खिलाड़ी बना दिया था।

मोहम्मद शमी- 153.3 KM/H

मोहम्मद शमी वर्तमान में भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जोकि तेज गति से गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सबसे तेज गेंद 153.3 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से फेंकी थी, जोकि उनकी काबिलियत को दर्शाता है। वर्तमान में वह भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी के महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़ें- Andre Russell Fifty: पहली 9 गेंदों पर 2 रन, आखिरी 13 गेंदों में आंद्रे रसेल ने मचा दिया गदर, ईडन गार्डंस में रच दिया इतिहास

जसप्रीत बुमराह - 153.26 KM/H

जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी का जाना-पहचाना नाम हैं। वर्तमान में उनकी बॉलिंग से दुनिया भर के बल्लेबाज खौफ खाते हैं। उनकी सबसे तेज गेंद 153.26 किमी/घंटा दर्ज की गई है। बुमराह की सटीकता और इतनी तेज गति से यॉर्कर फेंकने की क्षमता ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज़ों में से एक के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई है। ई है।