क्रिकेट

IND vs WI 3rd T20: इंदौर में भी लक्ष्य का पीछा करेगी वेस्टइंडीज, श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियों को किया बाहर

IND vs WI 3rd T20 Update: रांची में 250 रन के लक्ष्य को आसानी से चेज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भी पहले गेंदबाजी करेगी। इस मैदान पर अब तक 4 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जानें पहले बॉलिंग करने वाली टीम कितनी बार जीती है।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
IND vs WI
भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- IANS)

India vs West Indies 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर टॉस हारने के बाद निराश नजर आए, क्योंकि वह जानते हैं कि इस वेस्टइंडीज की टीम के सामने फ्लैट पिच पर कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं है। रांची टी20 में टीम इंडिया 250 रन भी डिफेंड नहीं कर पाई थी।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव

टॉस हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि रांची टी20 को भूलकर हम इस मुकाबले में नई शुरुआत करना चाहेंगे। कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव और शिवम दुबे की जगह प्लेइंग 11 में नितीश रेड्डी को शामिल किया गया है। दूसरे टी20 मुकाबले में कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए थे और एकमात्र स्पिनर थे, जिन्हें विकेट मिली थी। जबकि अक्षर पटेल ने सिर्फ 3.3 ओवर की गेंदबाजी में 63 रन खर्च कर दिए थे।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती।

अय्यर ने कहा, "पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा रोल था। कभी-कभी ऐसा होता है, इसलिए आपको उस बात को भुलाकर आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए। एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए हालात के हिसाब से खुद को ढालना और तेजी से स्थिति को समझना जरूरी है। शिवम दुबे बाहर हैं और उनकी जगह पर नीतीश रेड्डी आए हैं। कुलदीप के स्थान पर प्रिंस खेल रहे हैं। मैदान के साइज को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें ऐसे खिलाड़ी की भी जरूरत थी जो यॉर्कर गेंदों पर अच्छे शॉट लगा सके।"

पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था। संजू सैमसन ने 82 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि ईशान किशन भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे। वहीं,कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 और तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए थे। हालांकि,टीम के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। भारतीय गेंदबाज 250 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव काफी महंगे साबित हुए थे।

Updated on:
11 Oct 2026 06:58 pm
Published on:
11 Oct 2026 06:45 pm