क्रिकेट

खाली टाइम में ‘जादूगर’ बना टीम इंडिया का ये धांसू खिलाड़ी, अपनी ही बहन को कर दिया हैरान

Highlight - श्रेयस अय्यर ने अपनी बहन नताशा को दिखाया जादू - बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो - खाली टाइम फैमिली के साथ बिता रहे हैं श्रेयस अय्यर

less than 1 minute read
shreyas_iyer.jpeg

नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों ब्रेक पर चल रही है। कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं सभी ट्रेनिंग सेशन भी रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में आईपीएल खेलने वाला हर खिलाड़ी इस वक्त फ्री है। इस खाली टाइम में सभी खिलाड़ी कुछ ना कुछ कर रहे हैं। कोई परिवार के साथ टाइम बिता रहा है तो कोई फैंस के बीच जाकर सेल्फी क्लिक करा रहा है तो वहीं टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर 'जादूगर' बन गए हैं।

बीसीसीआई ने ऑफिशियल ट्टिटर हैंडल से शेयर किया वीडियो

दरअसल, बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रेयस अपनी बहन को जादू दिखाकर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर को मैदान पर भी पत्तों से कई तरह के मैजिक करते हुए देखा गया है। अबकी बार श्रेयस ने अपनी बहन को जादू दिखाकर चौंका दिया है। बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "विश्वास कीजिए जब हम सभी इंडोर हैं तो ऐसे स्थिति में हमारे पास जादूगर श्रेयस अय्यर हैं जो हम सभी को एंटरटेन कर रहे हैं। सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए धन्यवाद चैंपियन।"

आप भी देखिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की जादूगरी का वीडियो

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर

बता दें कि श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम का हिस्सा थे, लेकिन वो सीरीज कोरोना वायरस की वजह से रद हो गई। इसके बाद उनको आइपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करनी थी, लेकिन आइपीएल भी 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड किया जा चुका है।

Updated on:
21 Mar 2020 03:52 pm
Published on:
21 Mar 2020 03:50 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो