क्रिकेट

श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने जड़ा शतक तो 3 बल्लेबाजों ने पूरी की फिफ्टी, भारत A ने ऑस्ट्रेलिया A को 171 रनों से हराया

IND A vs AUS A: अनऑफिशियल वनडे में प्रियांश आर्या ने 84 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 101 रन बनाए तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने 83 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौके की मदद से 110 रन की पारी खेली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2025, 7:27 AM IST
Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

India A vs Australia A: भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को कानपुर में खेले गए पहले वनडे में 171 रन से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 413 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 242 रन पर ही सिमट गई। 414 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए टीम बड़े स्कोर के दबाव में 33.1 ओवर में 242 रन पर सिमट गई और 171 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। मैकेंजी हॉर्वे ने 62 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। वह शीर्ष स्कोरर रहे। कप्तान विल सदरलैंड ने 50 और लचलान शॉ ने 45 रन बनाए।

निशांत सिंधु ने झटके 4 विकेट

भारतीय टीम के लिए निशांत सिंधु ने 6.1 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने 8 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट लिए। युदवीर सिंह, गुपजपनीत सिंह, सिमरजीत सिंह और आयुष बडोनी ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 413 रन बनाए थे। प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शतक लगाया। वह 84 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 83 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौके की मदद से 110 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन 53 गेंद पर 56 रन, रियान पराग ने 42 गेंद पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 67 रन , आयुष बडोनी ने 27 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली। लंबे समय बाद कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वनडे टूर्नामेंट खेला जा रहा है। भारतीय टीम के खेल ने निश्चित रूप से स्थानीय दर्शकों को रोमांचित किया। सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे 3 और 5 अक्टूबर को कानपुर में ही खेला जाएगा।

Updated on:
2 Oct 2025, 7:27 AM IST
Published on:
Also Read
View All