क्रिकेट

Shubman Gill ने कोलंबो टेस्‍ट में पार किया बड़ा माइलस्टोन, सचिन-सहवाग के स्पेशल क्लब में धमाकेदार एंट्री

Shubman Gill Test record: शुभमन गिल ने रविवार को एक बड़ा माइलस्‍टोन पार कर लिया। उन्‍होंने महज 26 साल 349 दिन की उम्र में 3000 टेस्‍ट रन पूरे करते हुए सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के स्‍पेशल क्‍लब में एंट्री कर ली ली है। गिल इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर हैं।
2 min read
Aug 23, 2026
Shubman Gill, IND vs SL Test Series,
शुभमन गिल (फोटो-BCCI )

Shubman Gill 3000 Test runs: शुभमन गिल ने रविवार को अपने बढ़ते टेस्ट करियर में एक और बड़ा माइलस्टोन जोड़ा है। वे टेस्‍ट फॉर्मेट में 3000 रन के माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले चौथे सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के कप्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन यह माइलस्टोन पार किया है। गिल को मैच में बल्‍लेबाजी से पहले सिर्फ सात रन की दरकार थी। उन्होंने 23वें ओवर में यह मुकाम हासिल किया। जब उन्‍होंने केशर नुवांथा की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। इसके बाद वह जिस तरह से बल्‍लेबाजी कर रहे थे, तो उनसे बड़ी पारी की उम्‍मीद थी, लेकिन वह वह अपना अर्धशतक पूरा करते ही पवेलियन लौट गए।

सचिन तेंदुलकर लिस्‍ट में टॉप पर

शुभमन गिल अब सचिन तेंदुलकर की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 23 साल और 228 दिन में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने 26 साल और 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि दिलीप वेंगसरकर ने 26 साल और 263 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था। ​​गिल गॉल में पहले टेस्ट में इस मुकाम से सात रन पीछे रह गए थे, लेकिन कोलंबो में इसे पूरा करने में उन्‍होंने बहुत ही कम समय लिया। यह उपलब्धि एक सतर्क शुरुआत के बाद मिली। गिल ने प्रभात जयसूर्या की 13वीं गेंद पर एक चौका लगाकर अपना खाता खोला और फिर अपनी अगली बाउंड्री के साथ 3,000 रन पूरे किए।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीउम्र
1सचिन तेंदुलकर23 साल 228 दिन
2वीरेंद्र सहवाग26 साल 157 दिन
3दिलीप वेंगसरकर26 साल 263 दिन
4शुभमन गिल26 साल 349 दिन

5
कपिल देव26 साल 356 दिन

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 60 ओवर के बाद 215 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 45 रन, केएल राहुल ने 33 गेंदों पर 18 रन और कप्‍तान शुभमन गिल 108 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए हैं। जबकि ऋषभ पंत महज तीन रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। फिलहाल तीसरा सेशन जारी है और देवदत्‍त पडिक्‍कल 79 रन और रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Updated on:
23 Aug 2026 03:43 pm
Published on:
23 Aug 2026 03:43 pm