क्रिकेट

IND vs NZ: वर्ल्डकप 2027 के लिए टीम इंडिया के टॉप 4 पोजिशन कन्फर्म, कप्तान शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा

India vs New Zealand ODI: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें कहीं। उन्होंने हार्दिक पांड्या की वापसी, टीम इंडिया की बल्लेबाजी की ताकत और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर अपनी राय रखी।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 4:48 PM IST
Team india ranking
शुभमन गिल और नितीश कुमार रेड्डी। (Photo- IANS)

Shubman Gill on World Cup Preparations: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड दौरे को महत्वपूर्ण बताया। गिल ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर भी अपडेट किया और उम्मीद जताई की वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंड्या के होने से कैसे टीम की ताकत बढ़ जाती है।

शुभमन गिल ने भरी हुंकार

गिल ने बताया कि हमारा दुर्भाग्य है कि आईपीएल के बाद से वह अब तक भारत के लिए लिए नहीं खेल पाए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही वापसी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस समय टीम इंडिया दुनिया की किसी भी टीम को हराने का दम रखती है। साथ ही उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड दौरा उन युवा खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जो वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और वर्ल्ड कप खेलने का सपना देख रहे हैं। गिल ने बताया कि साउथ अफ्रीका की कंडीशन कुछ हद तक न्यूजीलैंड की तरह ही है।

इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की सबसे बड़ी ताकत बल्लेबाजी के बारे में बात की और बताया कि उनकी चार नंबर तक बल्लेबाजी कन्फर्म है। इसका मतलब ये है कि इस सीरीज के बाद वर्ल्डकप में भी रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते नजर आएंगे और विराट कोहली वन डाउन और श्रेयस अय्यर सेकेंड डाउन पर बल्लेबाजी करने आएंगे। उन्होंने बताया कि 4 नंबर तक बल्लेबाजी के बाद स्थिति को देखते हुए बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकते हैं।

गिल ने कहा, "पांचवें नंबर पर अगर लेफ्टी बल्लेबाज की जरूरत होगी तो अक्षर भाई बल्लेबाजी के लिए जाएंगे और अगर दाएं हाथ का बल्लेबाज चाहिए होगा तो केएल राहुल भाई जाएंगे।" इस बयान से ये भी साफ हो गया कि टीम मैनेजमेंट अब शायद रवींद्र जडेजा के बारे में नहीं सोच रहा है। गिल ने बताया कि 4 नंबर के बाद सिचुएशन को देखते हुए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होता रहेगा।

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। 2019 के बाद टीम इंडिया 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा। दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा हैमिल्टन में होगा। आखिरी दोनों मैच माउंट माउंगनुई में होंगे। चौथा मैच 13 नवंबर और आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा।

Updated on:
3 Nov 2026, 4:48 PM IST
Published on: