क्रिकेट

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हाथ नहीं मिलाने के फैसले पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, इंग्‍लैंड को लगेगी मिर्ची

Eng vs Ind 4th Test Day 5 Highlights: इंग्‍लैंड के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के फैसले (पारी ड्रॉ घोषित करने) को लेकर शुभमन गिल ने कहा कि रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर शानदार बल्लेबाजी कर रहे और दोनों ही 90 के पार थे और वे शतक के हक़दार थे। इस वजह से उन्‍होंने शतक से पहले हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया।
2 min read
Jul 28, 2025
Shubman Gill on Mohammed Shami
भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Eng vs Ind 4th Test Day 5 Highlights: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारतीय खिलाडि़यों द्वारा पारी ड्रॉ घोषित करने से इनकार करने पर नाराज थे। उन्होंने कहा कि मैच का परिणाम तय हो चुका था। इसलिए वह ऐसा चाहते थे। वहीं, इस मामले में भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल की राय अलग है। उन्‍होंने कहा कि हमें लगा कि रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर शानदार बल्लेबाजी कर रहे और दोनों ही 90 के पार थे और वे शतक के हक़दार थे। हर मैच आखिरी दिन आखिरी सेशन तक चलता है। इस वजह से उन्‍होंने शतक से पहले हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया।

हर गेंद एक तरह का इवेंट- गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैनचेस्‍टर टेस्‍ट ड्रॉ होने पर कहा कि बल्लेबाज़ी के प्रयास से बेहद खुश हूं। पिछले कुछ दिनों से हम पर ज़बरदस्त दबाव था। अब बस विकेट लेना ही सब कुछ है। पांचवें दिन का विकेट, कुछ न कुछ हो रहा है, हर गेंद एक तरह का इवेंट है। हम गेंद दर गेंद खेल को जितना हो सके उतना आगे ले जाना चाहते थे और यही हमने बात भी की। 

बेन स्‍टोक्‍स से हाथ न मिलाने के फैसले पर ये कहा

इंग्‍लैंड के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के फैसले को लेकर शुभमन गिल ने कहा कि हमें लगा कि जडेजा और सुंदर शानदार बल्लेबाज़ी की और वे 90 के पार थे, हमें लगा कि वे शतक के हक़दार थे। हर मैच आखिरी दिन आखिरी सेशन तक चलता है। बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हर टेस्ट मैच आपको कुछ नया सिखाता है। इसने हमें एक टीम के तौर पर बहुत कुछ सिखाया है। 

बोले- ओवल में जीतकर सीरीज भी ड्रॉ कराएंगे

गिल ने अगले मैच को लेकर कहा कि उम्मीद है कि हम अगला मैच जीतेंगे और सीरीज़ ड्रॉ कराएंगे। सच कहूं तो इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आपने पहले कितने रन बनाए हैं। जब भी आप देश की सफ़ेद जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं तो थोड़ी घबराहट होती है। इससे पता चलता है कि मुझे देश के लिए खेलने की कितनी परवाह है और मुझे इस खेल से कितना प्यार है। मैं जब भी बल्लेबाजी करता हूं, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं और अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठाना चाहता हूं। 

बुमराह के ओवल में खेलने को लेकर साधी चुप्‍पी

इन विकेटों पर जरूरी है कि अगर एक या दो बल्लेबाज़ गहराई में जाएं तो बड़े शॉट लगाएं। आप वाकई विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं। बदकिस्मती से पहली पारी में ऐसा नहीं हो पाया। हम अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। लेकिन दूसरी पारी में हम जिस तरह से ऐसा कर पाए, उससे खुश हूं। वहीं, ओवल टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को लेकर किए गए सवाल पर वह चुप्‍पी साध गए।

Published on:
28 Jul 2025 07:29 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा