क्रिकेट

IND vs ENG: शतक लगाते ही चोटिल हुए शुभमन गिल, चौथे दिन नहीं आए फील्डिंग करने

IND vs ENG: गिल को मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी थी। इसके बावजूद वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए थे और लगभग एक साल बाद अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक ठोका।
less than 1 minute read
india_vs_england_test.png

Shubman Gill injured, India vs England test: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। मैच रोमांचक मोड़ पर है और यहां से कोई भी टीम बाज़ी मार सकती है। इसी बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। इस मैच की दूसरी पारी में भारत के लिए शतक लगाने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं।

गिल को मैच के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी थी। इसके बावजूद वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए थे और लगभग एक साल बाद अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक ठोका। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। जिसके बाद वे चौथे दिन मैदान में नहीं आए हैं। उनकी जगह सरफराज खान सब्स्टिट्यूट फील्डर के रूप में खेल रहे हैं।

शुभमन गिल ने 147 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली थी। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां और टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। इस दौरान गिल ने 11 चौके और 2 सिक्स लगाए। गिल की चोट कितनी गंभीर है अभी इसपर कोई आधिकारिक अपदेट नहीं आया है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज केएल राहुल पहले ही चोट के चलते बाहर हो गए हैं। ऐसे में अगर गिल की चोट गंभीर है तो यह भारत के लिए एक बड़ा चिंता का विषय है।

Updated on:
05 Feb 2024 10:51 am
Published on:
05 Feb 2024 10:50 am
Also Read
View All
Eng vs Ind: शानदार शुरुआत के बावजूद लड़खड़ाई इंग्‍लैंड, महज 19 रन के भीतर ताश के पत्तों की ढेर हुई आधी टीम

Eng vs Ind: जसप्रीत बुमराह ने ODI क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम, सक्रिय तेज गेंदबाजों की लिस्‍ट में शीर्ष पर

Eng vs Ind: एजबेस्टन में 12 साल से अजेय है इंग्लैंड, क्या आज रुक पाएगा विजय रथ, आखिरी बार भारत ने ही रौंदा था 9 विकेट से

असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएस्केट छोड़ सकते हैं टीम इंडिया का साथ, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे हो सकता है आखिरी मैच

Eng vs Ind 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, भारतीय प्‍लेइंग XI में गंभीर के दोनों ‘चहेतों’ को मिली जगह