
Shubman Gill Statement after IND vs NZ 1st Test Drawn: वेलिंगटन टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत की पकड़ मजबूत थी, उसे जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ 8 विकेट की दरकार थी। लेकिन, भारतीय गेंदबाजों ने 5वें और अंतिम दिन बेहद ही साधारण प्रदर्शन किया और मेजबान टीम के तीन विकेट ही ले पाए, जिसके चलते न्यूजीलैंड की टीम डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार प्रदर्शन की वजह से मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। इस मैच के ड्रॉ होने के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ना तो गेंदबाजों और ना ही अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार बताया है। बल्कि एक ऐसी चीज को दोषी ठहराया है, जिसके बारे में शायद ही 8किसी ने सोचा हो।
शुभमन गिल ने कहा कि मैच का ड्रॉ होना फ्रस्ट्रेटिंग है, क्योंकि हमें वो रिजल्ट नहीं मिला, जो हम चाहते थे। आजकल ड्रॉ आम नहीं हैं, हमें ड्रॉ की आदत नहीं है। स्पिन को फास्ट बॉलर्स से ज्यादा सपोर्ट मिला, जिससे मैच पलट नहीं पाया। 5वें दिन सीमर्स के लिए कुछ नहीं था। गेंद का अहम रोल होता है। पहली गेंद 20-25 ओवर के बाद सॉफ्ट हो गई, इंग्लैंड में भी ऐसा हुआ था।
मुझे नहीं पता कि क्वालिटी कम हुई है या नहीं, लेकिन बॉलर्स के लिए मुश्किल हो जाती है, एज नहीं लगते। सिर्फ एलबीडब्ल्यू ही ऑप्शन बचा है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि बॉल शाइनिंग (लार का इस्तेमाल करना) की इजाजत क्यों नहीं है? कोविड को आए कई साल हो गए हैं, अब इसकी इजाजत क्यों नहीं है?
गिल ने आगे कहा कि हमें पता था कि इस विकेट पर दस विकेट लेना एक चैलेंज होगा। लेकिन, मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे, लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए। फील्ड में भी हमारा दिन ठीक-ठाक रहा। मुझे लगता है कि बॉलिंग में हमने उन्हें हर एरिया में चैलेंज किया। यही हमारे लिए जरूरी बात थी, तब भी जब हम पहली इनिंग्स में बॉल के साथ आए थे। हमने ठीक-ठाक अच्छा किया और फिर बैट से सभी ने योगदान दिया, दो शतक के साथ हमने लगभग 700 रन बनाए, जो बहुत ज्यादा है।
इस सवाल पर गिल ने कहा कि उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च में बॉलर्स के लिए विकेट में थोड़ी मदद होगी। अगर हम वहां भी वैसा ही गेम खेल पाते हैं और बॉलिंग और बैटिंग में अपने प्लान को उसी कंसिस्टेंसी के साथ एग्जीक्यूट कर पाते हैं, तो हम अच्छी जगह पर होंगे। मैच सिर्फ तीन दिन में है और कल ट्रैवल है। इसलिए जल्दी से बदलाव होगा। हम अपने सभी बॉलर्स को फ्रेश रखना चाहते हैं।