
नई दिल्ली। क्रिकेट में जब से टी-20 फॉर्मेट आया है दर्शको को आए दिन अजीब-अजीब क्रिकेट शॉट्स देखने मिलते रहते है। दिलस्कूप और स्विच हिट जैसे अजीब शॉट्स तो हमने पहले ही देखे है। हाल ही में श्रीलंका के आलराउंडर चमारा सिल्वा ने एक ऐसा अद्भुत शॉट खेला जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। सिल्वा का ये शॉट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और मजाक का पात्र बन गया है।
कुछ अलग करना चाहते थे हो गया उल्टा
हमने क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाज और गेंदबाजों को अलग अलग प्रयोग करते देखा है। ऐसा ही कुछ श्रीलंकाई आलराउंडर चमारा सिल्वा ने श्रीलंका के एक घरेलू मैच के दौरान किया। सिल्वा ने मैच के दौरान ऐसा अजीब शॉट खेला जिसे देख लोगो की हंसी नहीं रुक रही। सिल्वा का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सिल्वा का जमकर मज़ाक बनाया जा रहा है। दरअसल एमएएस यूनीशेला और तीजे लंका के बीच मैच खेला जा रहा था। चमारा कुछ अलग करना चाहते थे लेकिन हो गया उल्टा, सिल्वा बल्लेबाजी कर रहे थे तभी अचान से वो शॉट खेलने के लिए विकेट के पीछे चले गए। सिल्वा विकेट के पीछे जा कर गेंद को खेलना चाहते थे लेकिन उनके साथ उलटा हो गया और बॉल बल्ले तक आने से पहले ही स्टंप पर जा लगी और वो बोल्ड हो गए।
ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के घरेलू मैच में एक खिलाड़ी ने करने का प्रयास किया था लेकिन वे ऐसा करने में सफल रहे थे।
दो साल के लिए बैन हैं सिल्वा
बता दे सिल्वा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक घरेलू टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग के चलते दो साल के लिए बैन कर दिया है। चमारा सिल्वा ने श्रीलंका के लिए 11 टेस्ट,75 वनडे और 16 टी20 खेले हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों भारतीय दौरे पर है। यहाँ श्रीलंका को 3 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 खेलने हैं। कोलकाता में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। दोनों टीमें अब शुक्रवार 24 नवंबर से नागपुर में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है।